
Akshara Singh Vrindavan Visit Radha Vallabh Temple : भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल अक्षरा सिंह बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। वे अक्सर हिंदू मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा अर्चना करती हैं। इसके अलावा वे सिद्ध साधु-संतों के दरबार में जाकर उनका आशीर्वाद लेती हैं। हाल ही में अक्षरा वृंदावन धाम पहुंची, यहां उन्होंने भगवान Shri Radha Vallabh ji के दर्शन किए । वे भगवान के समक्ष एक याचक की मुद्रा में नजर आई ।
अक्षरा सिंह ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक शेयर की
दरअसल अक्षरा सिंह इस समय आध्यात्मिक यात्रा के लिए मथुरा-वृंदावन में हैं । उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो- तीन वीडियो शेयर किए हैं । जिसमें वे धार्मिक नगरी में कई मंदिरों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरुपों के दर्शन लाभ ले रही हैं। ये वीडियो जमकर वायरल भी हो रहे हैं। एक क्लिप में वे तिलकायत महाराज ( @tilkayat maharaj ) से आशीर्वाद लेते दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- प्रेम हो तो राधा जैसा...सब कुछ अर्पण कर दे। साथ हो तो श्याम जैसा, जो राधा में ही घर कर लें...श्री राधा वल्लभजी मंदिर जा के अनुभव हुआ और तिलकायत महाराज जी का आशीर्वाद पाकर मैं तृप्त हो गई।
अक्षरा सिंह ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद
एक दूसरे वीडियो में अक्षरा सिंह महाराज अनिरुद्धाचार्य जी के दरबार में दिखाई दे रही हैं । वहीं संत उन्हें शॉल उढाकर और उनका आशीर्वाद ले रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन दिया - बृजवासी वल्लभ सदा मेरे जीवन प्राण, इनकू ना बिसारियों मोहे नंद बाबा की आन ..
महाराज श्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा आप सच में बहुत सहज और सरल हैं । वृंदावन धाम की जय , गौ माता की जय , वृजवासियन की जय
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।