
Gunjan Pant Mother Passed Away: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस गुंजन पंत की मां मंजू पंत का निधन हो गया है। वे 68 साल की थीं। 7 मई को भोपाल, मध्य प्रदेश में उन्होंने दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंजू पंत लंबे समय से बीमार चल रही थीं और भोपाल में उनका इलाज़ चल रहा था। गुंजन पंत की मां के निधन से उनके फैन्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। वे मंजू पंत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों के लिए हिम्मत की प्रार्थना कर रहे हैं।
मां के निधन के बाद गुंजन पंत के सिर से पैरेंट्स का साया पूरी तरह उठ गया है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, उनके पिता कैलाश चंद्र पंत का निधन पहले ही हो गया था। मंजू पंत अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। गुंजन भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उनकी एक बेटी ईशा पंत आईपीएस ऑफिसर हैं। एक अन्य बेटी का नाम स्मिता पंत हैं।
गुंजन पंत भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें वहां के म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जाता है। 5 जनवरी 1989 को भोपाल में पैदा हुईं गुंजन ने अपनी पढ़ाई यहां के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से की है। बताया जाता है कि वे कार्डियोलॉजिस्ट यानी ह्रदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती थीं। लेकिन उन्हें 2004 में दूरदर्शन पर एक शो करने का ऑफर मिला और उनकी जिंदगी बदल गई। इस शो के लिए वे मुंबई पहुंचीं तो उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए भी चुन लिया गया। इसके साथ उनकी एक्टिंग जर्नी शुरू हुई और उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा। गुंजन पंत ने 'करनी के फल आज ना तो कल', ''चंदू की चमेली', 'सुहाग', 'ये इश्क बड़ा बेदर्दी'और 'कवन कसूर' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।