Published : Mar 05, 2024, 11:45 AM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । पाखी हेगड़े का नाम टॉप एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। वे एक लंबे समय बाद CCL की ओपनिंग में नज़र आईं थीं । एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भोजपुरी स्टार के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया है।
पाखी हेगड़े काफी लंबे समय से बड़ी स्क्रीन पर नज़र नहीं आई हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। भोजपुरी दबंग्स की टीम का हिस्सा बनने पर उन्होंने इसकी अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैै।
211
पाखी हेगड़े ( pakhi hegde) का नाम टॉप एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उनकी शादी 19 साल में हो गई थी। पति से अलग होने के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी ने उन्हें एक्टिंग की तरफ मोड़ दिया।
311
निरहुआ के साथ डेब्यू करने वाली पाखी हेगड़े की शादी 19 की उम्र में ही शादी हो गई थी। वे दो बेटियों की मां भी बन चुकी थीं। जब पति ने शराब को नहीं छोड़ा तो पाखी ने उन्हें ही छोड़ दिया था । अब पाखी दो बच्चियों की सिंगल पेरंट थीं।
411
बच्चों की जिम्मेदारी ने पाखी हेगड़े को फिल्मों की तरफ मोड़ दिया । हालांकि उन्होंने शादी और बच्चों की बात फिल्म इंडस्ट्री से छिपाकर रखी थी।
511
पाखी हेगड़े को सबसे पहला मौका दूरदर्शन के लिए सीरियल बनाने वाले रूपेश गोहिल ने दिया था।
611
पाखी हेगड़े ने टीवी सीरियल के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘बैरी पिया’ से एंट्री की थी ।
711
'मैं बनूंगी मिस इंडिया' के जरिए पाखी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
811
पाखी हेगड़े को भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ 'निरहुआ रिक्शावाला' के लिए साइन किया गया था।
911
निरहुआ रिक्शावाला के को- एक्टर मनोज सिंह टाइगर के साथ पाखी हेगड़े की बहुत बनती थी ।
1011
मनोज सिंह टाइगर पाखी को भोजपुरी सिखाते थे तो एक्ट्रेस उन्हें इंग्लिश, मनोज की एक गलती पर हेगड़े उनसे 300 रुपए वसूलती थीं।
1111
पाखी हेगड़े ने आजतक के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि,उन्हें कास्टिंग काउच के बारे में कोई आइडिया नहीं था। डायरेक्टर को फेवर ना करने की वजह से उनकी स्क्रीन टाइमिंग शॉर्ट कर दी जाती थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।