Published : Mar 19, 2024, 11:45 AM ISTUpdated : Mar 19, 2024, 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri Holi Top Songs : होली ( Holi 2024) के बस कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर चारों तरफ फागुनी धुनें सुनाई दे रही हैं । बीते साल रिलीज हुए गाने भी ट्रेंड में बने हुए है। इस होली आप भी सुने ये मज़ेदार, रसभरे गाने.
पवन सिंह, अक्षरा सिंह, शिल्पी राज, अंकुश राजा, प्रदीप पांडे चिंटू, अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जैसे एक्टर के कई गाने धूम मचा रहे हैं ।
210
भोजपुरी होली गीत हो रहे वायरल
भोजपुरिया दर्शक तो अभी भी पुराने गानों में मगन है। हालांकि कई नए गाने भी रिलीज़ हो चुके हैं।
310
गरम गोदाम
खेसारी लाल यादव और नेहा राज का 'गरम गोदाम' बेहद पॉप्युलर सॉन्ग है। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह ने अपनी अदाओं से दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है।
410
मुंहे लागल बा
खेसारी लाल यादव का फागुनी सॉन्ग 'मुंहे लागल बा’ दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस और सिंगर राधा रावत उनके साथ थरकती दिख रही हैं । इस गाने में आवाज़े भी खेसारी लाल यादव और राधा की हैं।
510
रंगवा खेलत में
'रंगवा खेलत में' को भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी आवाज़ से सजाया है। इसमें माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाया है। लड़कियों की टोली ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया है।
610
रंग ठोपे ठोप-
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह का सॉन्ग 'रंग ठोपे ठोप' की चमक दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ श्वेता महारा ने ज़ोरदार डांस किया है।
710
ट्रेंडिंग कलर
राकेश तिवारी का गाया 'ट्रेंडिंग कलर' में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपनी बोल्ड लुक से भोजपुरिया दर्शकों में गुदगुदी सी कर दी है। इस पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए हैं।
810
Lahangwa Las Las Karta
पवन सिंह का ( PAWAN SINGH) का लहँगवा लस लस करता ( Lahangwa Las Las Karta) साल 2021 में रिलीज हुआ था। बावजूद इसके दर्शकों की संख्या लगाता बढ़ता जा रही है। यूट्यूब पर इसे अब तक 171,718,461 व्यूज मिल चुके हैं।
910
आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के होली सॉन्ग भोजपुरिया दर्शकों में खासे पॉप्युलर हैं। आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली खूब सुना जा रहा है।
1010
यूपी में सब बा 2-- रवि किशन ने चुनाव से कनेक्ट करते हुए होली सॉन्ग रिलीज किया है। जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।