
Bhojpuri Star Pawan Singh Hit Song: म्यूजिक इंडस्ट्री में भोजपुरी गानों का बहुत बड़ा योगदान है। हर साल सैकड़ों भोजपुरी गाने आते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। कई गाने तो ऐसे होते हैं, जो रिलीज तो एक बार होते हैं, लेकिन ट्रेंड में बार-बार आ जाते हैं। यही वजह है कि उन गानों के व्यूज रिकॉर्ड तोड़ते जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया भोजपुरी गाना कौन-सा है? आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह गाना 9 साल पहले रिलीज हुआ था और इसके व्यूज का रिकॉर्ड अब तक कोई और भोजपुरी गाना नहीं तोड़ पाया है। जानिए इस गाने के बारे में सबकुछ...
यूट्यूब पर भोजपुरी का अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया गाना 2016 में रिलीज हुआ था। इस गाने में पावर स्टार पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी ने जबरदस्त डांस किया था और उनके बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने के बोल हैं, 'छलकत हमरो जवानिया'। यूट्यूब चैनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से यह गाना 9 मई 2016 को रिलीज किया गया था, जो उस वक्त आई फिल्म 'भोजपुरिया राजा' में फिल्माया गया था। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है।
'छलकत हमरो जवानिया' गाने को यूट्यूब पर आज की तारीख (9 अप्रैल 2025) तक 597 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। लोग आज भी इस गाने को यूट्यूब पर देख और सुन रहे हैं। जल्दी ही यह 600 मिलियन व्यू वाले पहले भोजपुरी गाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इतना ही नहीं, शादियों और पार्टियों में कई बार यह गाना बजते सुना जा सकता है। यूट्यूब पर यह गाना देखने और सुनने के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ़ भी की। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "क्या गाना है भैया? पुराना हो गया, लेकिन अभी भी गाना सुनने में उतना ही मजा मिल रहा है।" एक यूजर ने पूछा है, "कौन-कौन 2025 में यह गाना सुन रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "ऐसा कोई जिला नहीं, जो पवन भैया के गाने से हिला नहीं।" एक यूजर ने लिखा है, "मैं अमेरिकन हूं, लेकिन मैं इस मास्टर पीस के लिए क्रेजी हूं।" गाना आप यहां क्लिक कर सुन और देख सकते हैं...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।