Nirahua- Aamrapali की टॉप 5 भोजपुरी मूवी, सभी यहां देखें

Published : Jun 01, 2025, 07:00 AM IST

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी वाली टॉप भोजपुरी फिल्मों का यूट्यूब पर धमाल! बॉर्डर, राजा बाबू से लेकर निरहुआ रिक्शावाला तक, कौन सी फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड?

PREV
16

Nirahua Amrapali Top Bhojpuri Hit Movies:  दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों की सबसे फेवरेट है। दोनों की मूवी के लिए दर्शक टूट पड़ते हैं। यहां हम इन दोनों की वो पांच मूवी के बारे में बता रहे हैं। जो यूट्यूब पर खूब देखी गई हैं।

26

'बॉर्डर'

साल 2018 में रिलीज निरहुआ और आम्रपाली दुबे की 'बॉर्डर' भी इस जोड़ी की सुपरहिट मूवी में शामिल की जाती है। इसे संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट तो प्रवेश लाल यादव ने प्रोड्यूस किया था। भोजपुरी मूवी ने 19 करोड़ रुपए कमाए थे।

36

'राजा बाबू'

साल 2020 में रिलीज दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की मूवी 'राजा बाबू' भी सुपर डुपर हिट मूवी है। इसमें मोनालिसा भी अहम रोल में थी। इसकी स्टोरी 'केबीसी' में 100 करोड़ का ईनाम जीतने पर बेस्ड है। इस मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। ये आज भी फेवरेट बनी हुई है।

46

'पटना से पाकिस्तान'

निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की ये मूवी भी सालों से दर्शकों की फेवरेट है। इसमें दिनेश लाल यादव अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेने पाकिस्तान में घुस जाते हैं। यहां उसे आम्रपाली दुबे से मोहब्बत हो जाती है।

56

'निरहुआ रिक्शावाला'

साल 2015 में रिलीज निरहुआ और आम्रपाली दुबे की 'निरहुआ रिक्शावाला' भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसमें मॉडर्न लड़की गांव में आकर निरहुआ के घर को सजाती संवारती है।इसके सीक्वल को 324 मिलियन व्यूज मिले हैं। 

66

निरहुआ हिंदुस्तानी

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" से डेब्यू किया था। ये मूवी सुपरहिट हुई थी। उस समय दिनेश लाल स्टार बन चुके थे। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी के लिए 400 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट किया गया था। इसके बाद आम्रपाली दुबे को फाइनल किया गया था। इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद इसका सीक्वल फिर थ्रीक्वल भी रिलीज हो चुका है। सभी फिल्में ज़बरदस्त हिट हुई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories