
'Hamar Naam Ba Kanhaiya' Review : भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार निरहुआ की अवेटेड फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ रिलीज हो गई है। दिनेश लाल यादव की फिल्म ने टीजर रिलीज होते ही माहौल बना दिया था। वहीं 6 जुलाई को मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में इस मूवी को थिएटर में रिलीज किया गया।
‘हमार नाम बा कन्हैया’ में दिनेश लाल यादव एक नए अवतार में नजर आए हैं। एक्टर ने ‘कन्हैया’ नाम के सिक्योरिटी गार्ड का किरदार निभाया है। वहीं बैंक डकैती के दौरान लुटेरे इसके गार्ड कन्हैया को उठाकर ले जाते हैं। इशेक बाद वो पुलिस को बेहोशी की हालत में मिलता है। वहीं पुलिस उसे ही आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लेती है। इसके बाद कन्हैया से थर्ड डिग्री की पूछताछ शुरु हो जाती है। वहीं फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है। इसमें ज़बरदस्त सस्पेंस भी क्रिएट करता है।
‘हमार नाम बा कन्हैया’ की रिलीज के बाद पटना के सिनोपोलिस में खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ खुद दर्शकों के बीच मूवी देखने पहुंचे। एक वायरल वीडियो में सिनेमाघरों से लोगों के हुजूम को निकलता देखा गया। यहां मौजूद दर्शको ने निरहुआ के साथ सेल्फी भी ली।
डायरेक्टर: विशाल वर्मा
प्रोड्यूसर : मुकेश गिरी रिंकू
स्टोरी और स्क्रीनप्ले : राहुल रंजन और सुशांत मिश्रा
डायलॉग : शशि रंजन द्विवेदी
म्यूजिक : संजय मिश्रा और पवन मुरादपुरी
गीतकार : डॉ. सागर
मूवी में दिनेश लाल यादव निरहुआ लीड रोल में हैं, इसके अलावा अयाज खान, संजय पांडे, समर कत्यान, अमृता पाल, पल्लवी कोली, मुकेश्वर ओझा ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
बिंदास भोजपुरिया ( Bindaas Bhojpuriya ) ने ‘हमार नाम बा कन्हैया’ मूवी देखने वाले दर्शकों से फिल्म का रिव्यू लिया । सभी ने इस मूवी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने निरहुआ को सबसे बेस्ट बताते हुए इसकी कहानी को यूनिक बताया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।