
एंटरेटनमेंट डेस्क, New Year 2024 Bhojpuri Party Song : भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'देसी दारू' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें वे नए साल की पार्टी मनाती हुई दिख रही हैं । उनके साथ कई सारी लड़कियां भी न्यू ईयर पार्टी में बवाल काटती नज़र आ रही हैं।
जमाल कुडू को रिक्रिएट करती दिखीं अक्षरा सिंह
साल 2024 की शुरुआत में महज कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में हर घर में न्यू ईयर पार्टी का जश्न मनाने की तैयारियां शुरु हो गई है। भोजपुरिया ऑडियंस के लिए एक बेहद शानदार पार्टी सॉन्ग अक्षरा सिंह ने रिलीज किया गया है। ये गाना यू ट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने के पिक्चराइजेशन में अक्षरा सिंह अपने सिर पर जमाल कुडू गाने की तरह दारू की बोतल और हुक्का रखकर नाचती दिख रही हैं । वहीं उनकी गर्ल गैंग भी कुछ ऐसे ही अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए फैंस
अक्षरा सिंह के फैंस को उनका ये ठेठ और न्यू पार्टी मनाने का अंदाज भा गया है । इस गाने पर दर्शकों ने जमकर कॉमेंट किए हैं। एक शख्स ने एक्ट्रेस को भोजपुरी क्वीन बताया है। दूसरे यूजर ने उन्हें कहा-भोजपुरी इंडस्ट्री की only one इकलौती शेरनी अक्षरा सिंह दीदी हैं । देसी दारू परं उनके फैंस रील्स बनाने में जुट गए हैं।
अक्षरा सिंह ने बांधा समां
देसी दारू गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। गाने को छोटू यादव ने लिखा है। छोटू रावत ने इसका संगीत तैयार किया है। सॉन्ग को धनंजय सिंह (कान्हा) ने कंपोज किया है। गाने को असलम खान ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है।
देसी दारू की डिटेल -
Album, एल्बम :- देशी दारू
Song, गाना :- Deshi Daru
Singer, गायक :- Akshara Singh
Lyrics, गीतकार :- Chhotu Yadav
Music Director, संगीतकार :- Chhotu Rawat
Composer :- Dhananjaya Singh (Kanha)
Director, Choreographer डायरेक्टर :- Aslam Khan
ये भी पढ़ें-
अपकमिंग फिल्म कृष्णा की शूटिंग शुरू, बड़े पैमाने पर खूबसूरत लोकेशन पर हो रही शूट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।