मर्डर मुबारक से करिश्मा कपूर की सेकंड इनिंग होगी शुरु, 12 साल के गैप को नहीं मानती वापसी

Published : Mar 12, 2023, 03:03 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । करिश्मा कपूर एक लंबे अंतराल के बाद किसी फिल्म में नज़र आएंगी । उनकी मर्डर मुबारक मूवी की शूटिंग जोरशोर से जारी है। वहीं करिश्मा की वापसी जैसे शब्दों से सहमत नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वापसी शब्द 'पैक और पार्सल किया जाना चाहिए'।

PREV
110
वापसी का नहीं लगाए लेबल

करिश्मा कपूर एक दशक से लंबे अंतराल के बाद ऑनस्क्रीन मौजूदगी दर्ज  कराने जा रही हैं। वहीं उन्होंने इस बारे में बात करते हुए जोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक एक्टर का काम पर लौटना है और इसे वापसी के रूप में लेबल नहीं किया जाना चाहिए। 

210
12 साल बाद साइन की नई मूवी

करिश्मा वेब शो में जरुर काम कर रही हैं लेकिन वह तकरीबन 12 साल बाद फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आएंगी जो 2024 में रिलीज होने वाली है।

310
मर्डर मुबारक में सारा अली खान के साथ आएंगी नज़र

मर्डर मुबारक को होमी अदजानिया ने डायरेक्टर किया है। इसमें सारा अली खान ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया हैं। 
 

410
डेंजरस इश्क 12 साल पहले हुई थी रिलीज़

मर्डर मुबारक से पहले, करिश्मा की आखिरी फिल्म साल 2012 में रिलीज़ हुई थ्रिलर डेंजरस इश्क थी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, रजनीश दुग्गल और दिव्या दत्ता ने भी अहम रोल निभाए थे । 

510
वापसी शब्द को करें पैक और पार्सल

करिश्मा से उनकी वापसी को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "हे भगवान। वापसी शब्द, ऑनेस्टी से कहूं तो इस जैसे शब्दों को पैक और पार्सल किया जाना चाहिए। हम एक्टर्स के साथ ऐसा न करें। 

610
आम लोगों की तरह करें एक्टर से भी व्यवहार

करिश्मा ने आगे कहा कि आप मुझे बताएं, जब कोई एक गैप के के बाद ऑफिस आता है तो क्या वह कॉर्पोरेट वर्ल्ड में वापसी कर रहा है ? लोग उस पर्सन के साथ सामान्य व्यवहार करते हैं ।

710
'वापसी' का लेबल लगाना सही नहीं

 मुझे लगता है कि एक्टर्स के साथ भी यही तरीका अपनाना चाहिए, चाहे वे पुरुष या महिला हैं। लेकिन खास तौर फीमेल एक्टर्स को तत्काल 'वापसी' लेबल  लगा दिया जाता है। 

810
चार शिफ्टों में कती थी काम

करिश्मा ने बताया कि  मेरे बच्चे छोटे थे। मैं घर पर रहना चाहती थी । मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।  मैंने एक के बाद एक कई फिल्में की हैं। मैंने कई सालों तक एक दिन में चार शिफ्ट और एक दिन में तीन शिफ्ट में भी काम किया है। 

910
एक साल में दी 8 से 10 फिल्में

उस दौरान मेरी हर साल 8 से 10 फिल्में रिलीज होतीं। मैंने बहुत काम किया था और मुझे लगता है कि यह एक तरह के बर्नआउट तक पहुंच गया था।” 

1010
लंबा शेड्यूल नहीं कर सकती शूट

करिश्मा ने आगे यह भी कहा कि मैंने "इसे जारी नहीं रखा", मैं 100 दिनों के लंबे आउटडोर शूट शेड्यूल के लिए नहीं जाना चाहती थी । अब मेरे लिए शूटिंग के लिए बेहतर कंडीशन है, इस वजह से मैं इसे कर पा रही हूं।  
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories