“चुम्मा लिए...Khesari Lal Yadav के नए गाने ने काटा बवाल, देखें वीडियो

Published : Jun 08, 2025, 07:29 PM IST
Khesari Lal Yadav

सार

खेसारी लाल और रति पांडेय का गाना 'चुम्मा लिए सारे अंग पs' रिलीज़ होते ही वायरल। फिल्म 'रिश्ते' के इस गाने ने फैंस को बनाया दीवाना। लाखों व्यूज और ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

Khesari Llal Yadav Rati Pandey Song Chumma Liye Sare : खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर सितारे बन चुके हैं। उन्होंने म्यूजिक वर्ल्ड में पवन सिंह के एकछत्र राज पर सेंध लगाई हैं। हालांकि कई सारे सिंगर अपने गानों से यहां धूम मचाए हुए थे। लेकिन खेसारी ने पावर स्टार के एक बड़े फैन बेस को प्रभावित किया है।

“चुम्मा लिए सारे अंग पs” भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली  ( Khesari Lal Yadav, Indu Sonali ) की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है। इसकी रिलीज़ के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल गए थे। 30 मई 2025 को इसे SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। बीते 8 दिनों में ये गाना लगातार ट्रेंड में बना हुआ है।
 

खेसारी लाल  यादव और रति पांडेय की केमेस्ट्री ने फैंस को किया क्रेजी 

“रिश्ते” फ़िल्म का सॉन्ग “चुम्मा लिए सारे अंग पs” गाना के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं।  इसमें खेसारी और रति पांडेय की आवाजें हैैैैैैैैैै इसका संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को बेहद शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रति पांडेय खेसारी लाल यादव को किसी बात पर उकसाती और चिढ़ाती नजर आ रही हैं।

“चुम्मा लिए सारे अंग पs” गाने को मिले व्यूज

30 मई 2025 को SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ “चुम्मा लिए सारे अंग पs” गाने को अब तक 781,858 views मिल चुके हैं। फैंस ने इसे “सुपरहिट” बता दिया है। इस के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने खेसारी के एक और गाने को सुपर डुपर हिट बता दिया है।



 

भोजपुरी गाने की स्टार कास्ट
सॉन्ग को एमके गुप्ता ( M K Gupta “Joy” ) ने कोरियोग्राफ किया है, इसके सिनेमैटोग्राफर हैं वासु ( Vasu ) हैं। वीडियो का संपादन Jeetendra Singh “Jitu” ने किया है। इस गाने के लिए VFX & D.I की जिम्मेदारी Humming Bird VFX ने संभाली है। सॉन्ग की ड्यूरेशन 3 मिनट 14 सेकंड की है। गाने वायरल हो चुका है। इस पर यूपी-बिहार में खूब रील बनाई जा रही हैं।

खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ( Khesari Lal Yadav, Indu Sonali) का पलंग सांगवान गाना भी वायरल हो चुका है। इसे अब  तक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम