हाउसफुल चल रही खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2', टिकट खिड़की खुलने से पहले ही लग रहीं कतारें

Published : Oct 20, 2023, 10:09 PM ISTUpdated : Oct 20, 2023, 10:13 PM IST
Sangharsh 2 Khesari Lal Yadav Movie

सार

'संघर्ष 2' की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। निर्माता रत्नाकर कुमार की 'संघर्ष 2' महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड सहित पूरे देश में गजब की चाल रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' का ग्रैंड रिलीज हो चुकी है। फिल्म पूरे भारत मे एक साथ रिलीज की गई है। जहां दर्शकों ने फिल्म के शोज को हाउसफुल कर दिया है। 20 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, सिनेमाहॉल के बाहर महिला दर्शक भी एक बार फिर से नजर आई हैं। मुंबई में शो खत्म होने के बाद दर्शकों ने फिल्म को सुपरहिट बताया है और कहा कि इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। खेसारी के फैंस ने सिनेमाहॉल के अंदर और बाहर खेसारी लाल जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं कई फैंस ने फिल्म को देशभक्ति से परिपूर्ण बताया है। दर्शकों ने फिल्म में खेसारी के साथ-साथ माही श्रीवास्तव, मेघाश्री, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, सहित सभी कलाकारों के काम की सराहना की है।

दिल से बनाई है 'संघर्ष 2' : खेसारी लाल यादव

'संघर्ष 2' को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से खेसारी लाल यादव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि "ये फिल्म बहुत ही दिल से बनाई गई। जिसे जनता जनार्दन ने सर आंखों पर उठा लिया है। इसके लिए सभी दर्शकों का कोटि कोटि धन्यवाद।"

भीड़ बता रही है कि 'संघर्ष 2' कैसी बनी?

वहीं, रत्नाकर कुमार ने कहा कि "संघर्ष 2 देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ बता रही है कि फिल्म कैसी बनी है। लोगों को फिल्म का कब से इंतजार था, ये बात आज साबित हो गई। सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही दर्शक भीड़ लगा कर खड़े हुए थे। जैसे ही खिड़की खुली, जनता टिकट लेने के लिए बेताब नजर आई। क्योंकि "संघर्ष 2" एक अच्छी कहानी वाली फिल्म है, जो समाज को दर्शाती है। इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए। अभी तक जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उन्हें ये पसंद आई है। हम लोग कमर्शियल फिल्म जरुर बनाते हैं, लेकिन उन फिल्मों में क्लास होता है। मेरे बैनर से बनी किसी भी फिल्म को देख लीजिा, उसमें गलत चीजें नहीं दिखने वाली है।"

पराग पाटिल हैं 'संघर्ष 2' के डायरेक्टर

“संघर्ष 2” एक्शन पैक्ड सिनेमा है, जिसकी प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है, जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ड फिल्म करने की रही है। को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है। फिल्म के गानों में शानदार लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। डीओपी आरआर प्रिंस है। एक्शन दिलीप यादव, एस मल्लेश और न्योंग का है।

और पढ़ें…

इजराइल-हमास युद्ध: दर्दनाक मंजर ने जीनत अमान को झकझोरा, चुप्पी तोड़कर कह दी यह बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक