
Shiv Bhojpuri Song: पवन सिंह का 'आइल सावन' गाना शिव के इस पवित्र मंथ में खूब सुना जाता है। तीन साल पहले रिलीज ये सॉन्ग आज भी दर्शकों और भक्तों का फेवरेट बना हुआ है। यहां इसी गाने की डिटेल और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
सावन का पवित्र महीने की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान हर तरफ भक्ति का माहौल बनता हुआ नजर आ रहा है। इस साल 2025 में 10 जुलाई ( संभावित) से 9 अगस्त तक पूरे देश में कावंड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। वहीं भक्त शिव भजनों में डूब जाते हैं।
इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है, इसके साथ ही भोलेनाथ के दर्शन और उनकी पूजा का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा का उत्साह भी अपने चरम पर होगा। दूर-दूर से शिव भक्त पवित्र जल लेकर
सिद्ध मंदिरों में भोलेनाथ को अर्पित करते हैं। इस दौरान पूरा माहौल बोल बम के जयकारों से गूंज उठता है। वहीं कांबड़िए और जगह-जगह भगवान शिव के गीतों की बयार बहती है। इसमें पवन सिंह के गाए गाने खूब सुने जाते हैं।
‘आइल सावन’ गाना Jul 11, 2022 को सावन के महीने में रिलीज हुआ था। इसने उस समय भी खूब वाहवाही बटोरी वहीं ये गाना पवन सिंह के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। इसे अब तक यूट्यूब पर 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और अलका झा द्वारा गाया गया एल्बम ‘ओम नमः शिवाय’ के इस गाने को रोशन सिंह विश्वास ने लिखा हैं, इसमें प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है।
पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग भगवान करस रिलीज को तैयार
पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग भगवान करस भी रिलीज के लिए तैयार है। पावर स्टार ने इसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वे इसमें बढ़ी हुआ दाढ़ी और थके चेहरे से गमगीन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया- कल सुबह ( 6 जुलाई 2025 ) 06:30 में आ रहा है @meeramusicindia के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से आप सभी का प्यार दुलार बना रहे ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।