वो साल जब Pawan Singh की रिलीज हुई 6 धांसू फिल्में,यहां देखें सभी मूवी

Published : May 09, 2025, 11:21 AM ISTUpdated : May 09, 2025, 11:33 AM IST

पवन सिंह की २०१७ में रिलीज़ हुई फिल्मों का संक्षिप्त विवरण। जानिए कौन सी फिल्में रहीं हिट और कौन सी फ्लॉप। 'सरकार राज' से लेकर 'तबादला' तक, सभी फिल्मों की जानकारी।

PREV
17

सिंगर और एक्टर पवन सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री में तूती बोलती है। उनकी फिल्में रिलीज होते ही दर्शक उनपर टूट पड़ते हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुई थी, इसमें कुछ हिट तो कुछ ब्लॉकबस्ट मूवी बनी थी। यहां उन सभी की शॉर्ट डिटेल शेयर की जा रही है।

27

सरकार राज

2017 में पवन सिंह की रिलीज एक्शन मूवी सुपरहिट साबित हुई थी । इसमें अक्षरा सिंग, मोनालिसा ( अंतरा विश्वास) काजल राधवानी, रानी चटर्जी, अवधेश मिश्रा और गोविंद नामदेव जैसे धुंरधर कलाकार थे। ये मूवी सुपरडुपर हिट साबित हुई थी।


37

योद्धा अर्जुन पंडित

इस मूवी में एक्शन सीन की भरमार थी। पवन सिंह एक योद्धा की तरह नजर आए थे। जो अपने इलाके की लड़की ( काजल राघवानी ) को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ जाता है। इसमें पवन सिंह के डाय़लॉग पर खूब तालियां पिटी थी।


47

धड़कन

भोजपुरी एक्शन-रोमांस-कॉमेडी फिल्म धड़कन को सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशित किया है। किशोरी फिल्म प्रोडक्शंस और वेव म्यूजिक द्वारा निर्मित फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह लीड रोल में हैं, शिखा मिश्रा, अयाज खान, निधि झा और उमेश सिंह भी सपोर्टिंग रोल में रहे हैं। फिल्म हिट साबित हुई थी।


57

चैलेंज

पवन सिंह पुलिस ऑफीसर के किरदार में दिखाई दिए थे, जो अपने प्यार और सम्मान के लिए कई सारी चुनौतियों का सामना करता है। फिल्म ऐवरेज रही थी। लेकिन पवन सिंह के फैंस के लिए उनकी हर मूवी खास होती है। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है। लीड एक्ट्रेस के किरदार में मधु शर्मा थीं।

67

सत्या

एक्शन-रोमांटिक फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसमें आम्रपाली दुबे ने भी तड़का लगाया था। फिल्म का गाना "राते दिया बुझा के पिया क्या-क्या किया" बेहद पॉप्युलर सॉन्ग है। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।


77

तबादला

पवन सिंह, अक्षरा सिंह की तबादला एक्शन मूवी है।  फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ऐवरेज रही थी।


Read more Photos on

Recommended Stories