
पवन सिंह को गाने का शौक तो बचपन से ही था। हालांकि सफलता के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। ये साल 2007 की बात है जब पवन सिंह अपने गाने को हिट कराने के लिए जुगत लगा रहे थे। भोजपुरी पावर स्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सबसे पहले हिट सॉन्ग की मेकिंग के बारे में बड़ा खुलासा किया था। दरअसल उनके एल्बम के फायनेंसर चाहते थे कि गाना ऐसा हो जो लोगों की पसंद के मुताबिक हो, श्रोताओं को महिलाओं पर बेस्ड गाने बनाने चाहिए। इसके बाद जाहिद अख्तर ने एक गाना लिखा, इसे देखकर पवन सिंह हंसने लगे थे, उन्हें लगा था ये कैसे बोल हैं। क्या ये हिट होगा। साला 2007 की अंतिम तिमाही में रिलीज हुआ गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद पवन सिंह ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Album (गाना ) :- Lolly Pop Lageli ( लॉलीपप लागेली)
Singer( गायक) :- Pawan Singh ( पवन सिंह )
Writer ( गीतकार ) :- Zahid Akhtar ( ज़ाहिद अख्तर )
Music :- Vinay Vinayak ( विनय विनायक )
गाना हिट हुआ तो बनते रहे रिमेक
पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। उनकी नेचुरल और ठेट स्टाइल दर्शकों को खूब भाती है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को अलग-अलग चैनल से कई बार रिलीज किया गया है। इसे हर जगह कई मिलियन व्यूज मिले हैं। Tu Lagawelu Jab Lipastic टाइटल से Ishtar Regional के यू ट्यूब चैनल पर 14 साल पहले अपलोड किए गए इस गाने तो अब तक 19 मिलियन व्यूज मिले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।