रवि किशन कर रहे IPL की भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री, 12 भाषाओं में सुन सकते हैं लाइव कॉमेन्ट्री

Published : Apr 03, 2023, 05:25 PM IST
Ravi Kishan

सार

सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन क्रिकेट के फैंस के लिए स्थानीय भाषा में IPL की क्रिकेट कॉमेन्ट्री पेश कर रहे हैं। इससे भोजपुरी दर्शकों का मज़ा दुगुना हो गया है ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri News,Ravi Kishan is doing IPL cricket commentary in Bhojpuri  : पूरे देश में आईपीएल फीवर चल रहा है। फैंस अपनी -अपन टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। ये आईपीएल बिहार-यूपी के लिए बेहद खास बन गया है। दरअसल दर्शकों के लिए इस बार आईपीएल की कॉमेन्ट्री भोजपुरी में भी की जा रही है। सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन क्रिकेट के फैंस के लिए स्थानीय भाषा में IPL की क्रिकेट कॉमेन्ट्री पेश कर रहे हैं। इससे भोजपुरी दर्शकों का मज़ा दुगुना हो गया है ।

देश की बड़ी आबादी समझती है भोजपुरी लैंग्वेज

इस बार हिंदी- इंग्लिश सहित 12 लैंग्वेज में कॉमेंट्री की जा रही है। दर्शक अपनी च्वाइस के मुताबिक चैनल का चयन करके अपनी पसंद की भाषा में कॉमेन्ट्री सुन सकते हैं। इससे पहले आईपीएल में बारी - बारी से इंग्लिश और हिंदी भाषा में क्रिकेट कमेंट्री का प्रसारण हुआ करता था। वहीं अब ये भोजपुरी में सुनने को मिल रही है। भोजपुरी जानने- समझने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। देश- विदेश के 25 करोड़ से अधिक जनता भोजपुरी भाषा में बात करना पसंद करती है। ऐसे में क्षेत्रीय भाष के दर्शकों को इससे जोड़ने के लिए ये सराहनीय पहल की गई है।

साउथ की भाषा में भी हो रहा प्रसारण

भोजपुरी के अलावा इस बार तेलगु और तमिल लैंग्वेज में आईपीएल की कॉमेन्ट्री की जा रही है। कन्नड़, मराठी, गुजराती, बांग्ला, मलयालम, पंजाबी और उड़िया भाषा में भी आईपीएल की लाइव कमेंट्री की जा रही है। इसका फायदा भी आईपीएल को मिल रहा है। इस मर्तबा पहले से कहीं बड़ी आबादी क्रिकेट कॉमेन्ट्री का लुत्फ उठा रही है।

ये भी पढ़ें- 

रोज शराब-सिगरेट पीने के बाद भी कैसे फिट रहते हैं अजय देवगन, जानें उनकी फिटनेस के 8 धांसू फंडे

अजय देवगन की 7 सबसे महंगी कारें, एक SUV खरीदने वाले तो वे भारत के पहले शख्स हैं

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री