
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपर स्टार और सांसद रवि किशन की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' इतिहास रचने को तैयार है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी, जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज डेट 29 मार्च है और इस दिन यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर भी रिलीज किया जा रहा है, जिसके तहत फिल्म को अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह देश की सभी भाषाओं की सबसे बड़ी थिएटर रिलीज होने वाली फिल्म बनने जा रही है। यह भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज के लिए गर्व का क्षण होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। बात करें अगर यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी। इसमें ख़ास बात यह है कि फिल्म सिनेप्लेक्स , आइनॉक्स जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जानी है।
'महादेव का गोरखपुर' की रिलीज से रवि किशन बेहद खुश
फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' के पैन इंडिया इतनी बड़ी रिलीज की प्लानिंग से अभिनेता रवि किशन गदगद हैं। वे भोजपुरी के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है। इससे वे आशान्वित हैं और उनका कहना है कि फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' समस्त भारत की भाषा सबसे बड़ी थियेटर रिलीज़ होगी और अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी लोग इस फिल्म को देख सकेंगे। भोजपुरी समाज के ख़ातिर और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि "भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी। महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च के।हर हर महादेव।"
भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं रवि किशन
रवि किशन महादेव के अनन्य भक्त हैं और उनकी भक्ति का अंदाजा उनकी इस फिल्म में भी लगने वाला है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है। बजट के मामले में भी फिल्म काफी बड़ी है। ऐसे में उनके फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स की निगाहें भी उनकी आगामी फिल्म पर होगी। फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आस पास के लोकेशन पर की गयी है। यह फिल्म भोजपुरी के साथ हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ में रिलीज होगी। सिने पोलिस इस फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज कर रही है।
'महादेव का गोरखपुर' की स्टारकास्ट और क्रू मेम्बर्स
रवि किशन प्रोडक्शन के साथ मिलकर वाया फिल्म्स ने फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का निर्माण किया है, जिसके प्रस्तुतकर्ता सी सी शाह एंड संस हैं। फिल्म का म्यूजिक राईट जंगली म्यूजिक के पास है। फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल संकरण हैं। सह निर्माता अरविंद और अमरजीत दहिया हैं। कहानी साई नारायण ने लिखी है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी अरविंद सिंह हैं। म्यूजिक अगम अग्रवाल और रंजिन राज का है। एक्शन फैंटम प्रदीप का है। कोरियोग्राफी संतोष ने की है। लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय हैं।
और पढ़ें…
सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी को दी सेट से बाहर फेंकने की धमकी! वजह कर देगी हैरान
100 करोड़+ कमाकर भी फ्लॉप हुईं ये 7 फ़िल्में, इनमें 4 सुपर खान्स की
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।