भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज, रवि किशन और मनोज तिवारी, दोनों ही सफलता की ऊंचाइयों पर हैं। लेकिन कौन है असली सुपरस्टार? जानिए उनकी फिल्मों, नेट वर्थ और सक्सेस स्टोरी के बारे में।
रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। ये दोनों बीजेपी से सांसद हैं। दोनों के करियर में स्ट्रगल फिर कामयाबी की इबारत लिखी है। यहां हम उनकी हिट मूवी औऱ नेटवर्थ एनालिसिस कर रहे हैं।
213
मनोज तिवारी ने बतौर सिंगर अपनी करियर शुरु किया, इसके बाद "ससुरा बड़ा पैसावाला" (2003) से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया, इस मूवी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जान फूंक दी थी।
313
"दरोगा बाबू आई लव यू", "धरती कहे पुकार के", "गंगोत्री: गंगा 2", और "देवरा भईल दीवाना", मिथुन चक्रवर्ती के साथ भोले शंकर जैसी मूवी ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
गैंग्स ऑफ वासेपुर" में मनोज तिवारी का गाया "जिया तू बिहार का लाला" गाना सुपरहिट हुआ था। "रिंकिया के पापा" सॉन्ग पॉलिटिक्स में भी सुपरहिट हुआ था।
513
हिट फिल्मों की संख्या: मनोज तिवारी ने लगभग 50 से 60 भोजपुरी मूवी में काम किया है, इसमें 15 से 20 मूवी सुपरहिट रही हैं। मनोज की फिल्में भले ही लो बजट में बनती है, लेकिन पैसा वसूल होती है।
613
रवि किशन और मनोज तिवारी की फिल्मों की तादाद में जमीन आसमान का अंतर है। इसलिए रवि ज्यादा बड़े और सफल कलाकार माने जाते हैं। लेकिन मनोज के गाने की पॉप्युलैरिटी कम नहीं है। मनोज तिवारी की "ससुरा बड़ा पैसावाला" ने भोजपुरी सिनेमा को फिर जिंदा कर दिया था। वहीं रवि किशन ने इस फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपना बड़ा योगदान दिया है।
713
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मनोज तिवारी के पास 30-33 करोड़ की संपत्त्ति है। 2019 में चुनावी हलफनामे में मनोज तिवारी ने 24.28 करोड़ की संपत्ति डिक्लेयरत की थी। इसमें 8.64 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 15.76 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी। वहीं इसके 6 सालों बाद अब उनकी संपत्ति 33 करोड़ आंकी गई है।
813
साल 1992 में इमरान के डायरेक्शन में बनी पीतांबर से रवि किशन ने अपनी शुरुआत की थी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, रज़ा मुराद और किरण कुमार लीड रोल में थे।
913
एक्टर ने भोजपुरी सिनेमा में "सईंया हमार" (2002) से डेव्यू किया था, जो सुपरहिट रही। "देवरा बड़ा सतावेला" (2010), "पंडित जी बताई ना बियाह कब होई", "देहाती बाबू" "सत्या" जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया है।
1013
बॉलीवुड और अन्य सिनेमा: रवि किशन ने फिर हेरा फेरी "वेलकम टू सज्जनपुर", "लक", तेरे नाम "मुखबिर" "लापता लेडीज" (2024) जैसी हिट मूवी में सपोर्टिंग एक्टर के किरदार निभाए हैं। उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया है।
1113
रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 500 से ज्यादा मूवी में काम किया हैं, इसमें 75+ से ज्यादा फिल्में हिट, सुपरहिट या एवरेज रही हैं।
1213
2024 के लोकसभा इलेक्शन सर्टिफिकेट के मुताबिक, रवि किशन की नेट वर्थ लगभग 35.7 करोड़ रुपये है। इसमें 15 करोड़ की चल संपत्ति, 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। मुंबई में 20 करोड़ रुपये की कीमत का लग्जरी घर के साथ 11 करोड़ की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी है। हालांकि अब इसमें बढ़ोतरी की पूरी संभवाना है। abp की रिपोर्ट के मुताबिक कुल संपत्ति 36 करोड़ रुफए है।
1313
मनोज तिवारी सांसद हैं, इसका वेतन उन्हें मिलता है। इसके अलावा वे भोजपुरी फिल्में, सिंगिंग, स्टेज शो, एल्बम और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। वे एक फिल्म के लिए 50 लाख रु तक की फीस वसूलते हैं। उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ बताई जाती है। वहीं रवि किशन भी सांसद हैं। वे बॉलीवुड की फिल्मों में भी लोकप्रिय हैं। इस एक्टर की नेट वर्थ 35 सै 37 करोड़ बताई जाती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।