Published : Apr 24, 2025, 06:04 PM ISTUpdated : Apr 25, 2025, 07:48 AM IST
सनी देओल की बॉर्डर और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के भोजपुरी रीमेक भी दर्शकों को खूब पसंद आए। पवन सिंह और निरहुआ ने इन फिल्मों में सनी पाजी के दमदार किरदारों को फिर से जीवंत किया।
सनी देओल रियल एक्शन स्टार हैं, हालिया रिलीज जाट में उनका वही पुराना अंदाज दिखाई दे रहा है। फैंस को ये मूवी खूब पसंद आ रही है। ऐसा नहीं ही के सनी देओल का एक्शन केवल हिंदी बेल्ट के लोगों को देखने मिलता है, साउथ और भोजपुरी भाषा में भी उनकी फिल्मों के रिमेक खूब पसंद किए जाते हैं। जब दर्शक सनी पाजी के डायलॉग रीजनल लैंग्वेज में उनके अपने चहेते एक्टर को बोलते हुए सुनते हैं तो थिएटर तालियों से गूंजने लगता है।
210
सनी देओल की गदर और बॉर्डर मूवी तो ब्लॉकबस्टर रही है। इन फिल्मों का भोजपुरी में भी रिमेक बनया गया है।
310
सनी देओल की बॉर्डर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, इसी टाइटल और भारत पाकिस्तान की दुश्मनी के मुद्दे पर निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने शानदार मूवी बनाई थी।
भोजपुरी बॉर्डर की कहानी में केंद्र में अभय शास्त्री नाम का एक युवक है, जो गांव की मुस्लिम लड़की नगम से शादी कर लेता है। फिर आतंकियों के हमले में उसके भाइयों की हत्या हो जाती है। और एक भाई को आतंकी अगवा करके पाकिस्तान ले जाते हैं।
510
अभय शास्त्री भाइयों की मौत का बदला लेने के लिए सेना में भर्ती हो जाता है। फिर वो पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के लिए एक प्लान तैयार करता है।
610
अभय एक टुकड़ी लेकर पाकिस्तान पर हमला करता है, आतंकियों को मारकर उनके कब्जे से अपने छोटे भाई अर्जुन को छुडा़कर लता है।
710
भोजपुरी मूवी 'गदर' में पवन सिंह ने सनी देओल वाला किरदार निभाय था। वहीं अमीषा पटेल वाला रोल निधि झा की झोली में गया था।
810
भोजपुरी में गदर का रिमेक साल 2016 में रिलीज हुआ था। पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह पाकिस्तान में घुसकर अशरफ अली को चैलेंज करते हैं।
910
भोजपुरी गदर फिल्म का प्लॉट थोडा चेंज दिखाया गया था। इसमें भारत-पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां रॉ और आईएसआई के बीच की रस्साकसी दिखाई गई थी।
1010
पवन सिंह ने अकले ही पाकिस्तानियों को उठा-उठाकर पटकते दिखे थे। इसमें एक्टर के डायलॉग पर खूब सीटियां बजी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।