हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में बने हुए अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे एक्शन स्टार हैं, जो अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। ने हाल ही में उन्होंने ऐसे तीन स्टंट्स की कहानी सुनाई, जहां उनकी जान जाते-जाते बची थी।
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर अक्षय कुमार ने अपने करियर के दौरान हुए तीन बड़े हादसों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कई बार शूटिंग के दौरान उनकी जान पर बन आई थी। उन्होंने कहा कि पहले VFX नहीं होता था, इसलिए उन्हें खुद ही खतरनाक स्टंट करने पड़ते थे, जो कई बार जानलेवा साबित हो सकते थे।
26
जब बिल्डिंग से गिरते-गिरते बचे थे अक्षय कुमार
अक्षय ने बताया, “एक हादसा ‘सैनिक’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते-जाते मेरा हाथ थक गया था और मुझे लगा मैं गिर जाऊंगा। तब कुछ नहीं था, वीएफएक्स भी नहीं था, खुद ही सब करना पड़ता था।” अक्षय के मुताबिक़, यह सीन बेहद रिस्की था और उस समय कोई सेफ्टी टेक्नोलॉजी नहीं थी। अक्षय ने खुद स्टंट किया और इसमें वे बाल-बाल बचे।
बकौल अक्षय, "इंटरनेशनल खिलाड़ी' के बोट सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता। सामने से एक कैटामरैन आ रहा था और मेरी बोट उसके बीच से गुजरने वाली थी। मैं पूरी तरह कट सकता था, लेकिन बच गया।”
46
‘खिलाड़ी 786’ में अक्षय कुमार का हॉट एयर बैलून स्टंट
अक्षय कुमार ने बताया कि जब वे 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग कर रहे थे, तब भी एक स्टंट के दौरान वे मरते-मरते बचे थे। बकौल एक्शन, "जब मैंने ‘खिलाड़ी 786’ में जंप मारा था, मुझे हॉट एयर बैलून पर डाइव करना था, तब भी मैं बच गया।” अक्षय की मानें तो यह स्टंट भी उन्होंने बिना किसी बड़े सेफ्टी सपोर्ट के किया गया था।
अक्षय कुमार के स्टंट्स पर कैसा होता है ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन?
जब अक्षय से पूछा गया कि उनके स्टंट्स पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन कैसा होता है तो उन्होंने कहा, "वो अब इसकी आदी हो चुकी हैं। पूछने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मैं रुकूंगा नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि ट्विंकल को भरोसा रहता है कि वे ठीक-ठाक आ जाएंगे। हालांकि, अक्षय ने इस दौरान माना कि सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
66
अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
'भूत बंगला' के बाद अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की फेहरिस्त लंबी है। उन्हें 'वेलकम टू दि जंगल', और 'गोलमाल 5' जैसी कॉमेडी फिल्मों में देखा जाएगा तो वहीं वे एक्शन थ्रिलर 'हैवान' में भी नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।