Bigg Boss 18 के रजत दलाल ने की गुपचुप शादी, आखिर कौन है दुल्हनिया? 5 PHOTO

Published : Mar 29, 2026, 03:56 PM IST

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे रजत दलाल ने गुपचुप शादी कर ली है। रजत ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज देख टीवी स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ से लेकर फैसल शेख सहित अन्य ने बधाई दी। 

PREV
15
रजत दलाल ने की शादी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप शादी की। रजत ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

25
रजत दलाल ने शेयर की शादी की फोटोज

रजत दलाल ने कुछ घंटे पहले ही अपनी सीक्रेट शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत। उनकी पोस्ट पर विशाल सिंह, जन्नत जुबैर, अरबाज पटेल, दिव्या अग्रवाल, कशिश कपूर, श्रुतिका अर्जुन, मो. दानिश सहित कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

ये भी पढ़ें... April OTT धमाका: मर्डर मिस्ट्री से कॉमेडी तक, पूरे महीने एंटरटेनमेंट करेंगी 7 फिल्में-सीरीज

35
कौन है रजत दलाल की दुल्हनिया?

रजत दलाल की शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा मचा रही है, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान सीक्रेट रखी है। उन्होंने अभी तक अपनी दुल्हनिया का नाम नहीं बताया है और न ही शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी शेयर की है।

45
रजत दलाल ने दिया था शादी का हिंट

फिल्म विंडो को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रजत दलाल ने इस बड़े कदम का संकेत दिया था। जब उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि वो एक सीरियस रिश्ते में हैं और बताया था कि गर्लफ्रेंड जल्द ही उनकी पत्नी बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक कहा था।

55
कौन है रजत दलाल

रजत दलाल एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें बिग बॉस 18 से लाइमलाइट में आने का मौका मिला था। इस शो में उनकी और चाहत पांडे की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। हालांकि, रजत ने कभी अपनी और चाहत की रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था।

ये भी पढ़ें... OTT पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्में, TOP 8 में Dhurandhar इस No. पर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories