'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की शादी क्यों टूटी? पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया शॉकिंग खुलासा

Published : Jun 28, 2026, 09:14 AM IST
Gaurav Khanna Divorce News

सार

'Lock Upp 2' के प्रीमियर में आकांक्षा चमोला ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच गई है। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' के प्रीमियर में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं आकांक्षा ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कैमरे पर बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। खास बात यह है कि आकांक्षा ने साफ किया कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन भविष्य को लेकर उनकी सोच अलग है।

'Lock Upp 2' में आकांक्षा चमोला ने किया तलाक का ऐलान

शो के दौरान जब आकांक्षा चमोला को अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज बताने का विकल्प मिला तो उन्होंने कहा, "मैं और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक सार्वजनिक नहीं हुई थी।" इस खुलासे के बाद शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

'हमारे बीच सब ठीक है, लेकिन साथ भविष्य नहीं दिखता'

आकांक्षा ने आगे कहा, "मेरे और गौरव के बीच रिश्ते खराब नहीं हैं। हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों अपने भविष्य को बिल्कुल अलग तरीके से देखते हैं। दुर्भाग्य से उस भविष्य में हम दोनों साथ नहीं हैं।" उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी झगड़े या विवाद की वजह से नहीं बल्कि आपसी समझ से लिया गया है।

जनवरी में ही मिल गए थे अलगाव के संकेत

इस साल जनवरी में आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिसने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दी थी। पोस्ट में लिखा था, "जब कोई रिश्ता सिर्फ जरूरतों पर टिक जाता है, तब हमेशा दिल ही कुर्बान होता है।" उस समय दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब आकांक्षा के बयान के बाद उस पोस्ट को उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है।

2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

आकांक्षा चमोला 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उनकी और गौरव खन्ना की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिन तक चले भव्य समारोह में शादी की थी। 'Bigg Boss 19' के दौरान गौरव खन्ना ने यूट्यूबर मृदुल तिवारी से बातचीत में अपनी शादी और परिवार को लेकर खुलकर बात की थी। जब उनसे पिता बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "नवंबर में हमारी शादी को 9 साल पूरे हो जाएंगे।" जब पूछा गया कि क्या उनके बच्चे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। मेरी पत्नी नहीं चाहती। मैं चाहता हूं, लेकिन हमारी लव मैरिज है। वह जो कहेगी, मानना पड़ेगा। प्यार किया है तो निभाना भी पड़ेगा।"

गौरव ने पत्नी के फैसले का किया था समर्थन

गौरव ने उस दौरान अपनी पत्नी का पक्ष लेते हुए कहा था, "उनकी सोच भी सही है। बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम दोनों ही एक-दूसरे का सहारा हैं। अगर मैं पूरे दिन काम पर रहूं और उन्हें भी काम मिल जाए तो बच्चों को किसके पास छोड़ेंगे? हम नहीं चाहते कि कोई दूसरा हमारे बच्चों की परवरिश करे। मैंने उनसे कहा था कि मैं बच्चा चाहता हूं, लेकिन जब उन्होंने अपनी बात समझाई तो मैं उनकी बात समझ गया।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

केतन अग्रवाल मर्डर केस: कहानी उस हत्याकांड की, जिसमें एक्ट्रेस के सामने हुए थे लाश के 300 टुकड़े
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ़्तार, 2 दिन में हुई 50 करोड़ पार