Bigg Boss 20 Confirmed Contestant? कौन हैं रिद्धिमा, 5 PHOTO में देखें ग्लैमरस अवतार

Published : Feb 17, 2026, 01:37 PM IST

Salman Khan Bigg Boss 20 Update: ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की चर्चाएं तेज हैं। Salman Khan के इस शो के लिए नए चेहरों की तलाश जारी है। इसी बीच TV एक्ट्रेस Redheemaa ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ लिखा कि लोग 'बिग बॉस 120' में उनकी एंट्री पक्की मान रहे हैं।

PREV
15
Redheemaa होंगी Bigg Boss 20 की पहली कंटेस्टेंट?

इंस्टाग्राम AMA (Ask Me Anything) सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि वह बिग बॉस हाउस में कब एंट्री ले रही हैं। इस पर रिद्धिमा ने जवाब दिया, "मैं रास्ते में हूं।" उनके इस छोटे से जवाब ने 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

25
कौन हैं Redheemaa?

Redheemaa, जिनका असली नाम रिद्धिमा गुप्ता है, टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने शो Megha Barsenge में सतपाल कोहली का किरदार निभाया था। इस शो में Neil Bhatt और Neha Rana लीड रोल में नजर आए थे।

35
Redheemaa शॉर्ट फिल्म 'रंग रसिया' में कर चुकीं काम

2021 में Redheemaa ने शॉर्ट फिल्म Rang Rasiya में काम किया, जिसे Manish Madaan ने निर्देशित किया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक्टिविटी चर्चा में रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

45
Redheemaa ‘फेकू’ वीडियो से बढ़ी चर्चा

सितंबर 2025 में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक खुद को स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर कहने वाली 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की मिमिक्री करती दिखीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि ये कौन फेकू है? सोशल मीडिया पर इस रील को अच्छे-खासे व्यूज़ मिले।

55
कब शुरू होगा Bigg Boss 20?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bigg Boss 20 अक्टूबर 2026 में ऑन एयर हो सकता है। फिलहाल दर्शक आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। देखना यह है कि रिद्धिमा गुप्ता को लेकर लग रहे कयास कितने सच साबित होते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories