Bigg Boss 20 Eviction: रोहेद खान बने पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट? आसिफ खान और स्काउट हुए सेफ

Published : Sep 19, 2026, 02:53 PM IST
रोहेद खान बने पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट?

सार

Bigg Boss 20 Elimination and First Eviction: 'बिग बॉस 20' के दूसरे हफ्ते में पहला एविक्शन होने वाला है। नॉमिनेशन पर चर्चा करने के नियम उल्लंघन पर रोहेद, आसिफ और स्काउट नॉमिनेट हुए थे। इनमें सबसे कम वोट पाकर जानें कौन बाहर हुआ?

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आखिरकार पहला एविक्शन इस वीकेंड का वार में होने वाला है। शो के पहले हफ्ते में मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में एविक्शन की शुरुआत होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहेद खान ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बनने वाले हैं। उनके साथ आसिफ खान और स्काउट ओपी यानी तनमय सिंह भी एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए थे। रोहेद का एविक्शन ऐसे समय हुआ है जब शो में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ ट्विस्ट के जरिए कंटेस्टेंट्स को गेम में एक और मौका दिया जा रहा था। इसके बावजूद रोहेद अपनी जगह बचाने में कामयाब नहीं हो सके।

रोहेद खान क्यों हुए नॉमिनेट?

रोहेद खान का नॉमिनेशन किसी सामान्य नॉमिनेशन टास्क की वजह से नहीं हुआ था। दरअसल, घर के कुछ कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन और एविक्शन को लेकर आपस में चर्चा करने का आरोप लगा था। इस मामले में रोहेद खान, आसिफ खान, स्काउट और युंग डीएसए का नाम सामने आया था। बिग बॉस के नियमों के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन प्रक्रिया या किसी सदस्य को घर से बाहर करने की रणनीति पर आपस में चर्चा करने की इजाजत नहीं है। इसके बाद बिग बॉस ने रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया। यंग डीएसए उस समय घर के कैप्टन थे, इसलिए उन्हें इस सजा से अलग रखा गया।

और पढ़ें - ईशा रेखी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘बादशाह से तो फिजिकल-इमोशनल सब कट गया...’

नॉमिनेशन के बाद आसिफ खान ने उठाए थे सवाल

रोहेद के साथ नॉमिनेट हुए आसिफ खान ने बिग बॉस के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इसे अनफेयर बताया और कहा कि उन्हें गेम का फैसला सही नहीं लग रहा है। आसिफ ने यह भी कहा था कि वह इस फैसले के बाद पीछे नहीं हटेंगे और गेम में अपना जवाब देंगे। इस पूरे मामले ने घर के अंदर नॉमिनेशन और नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी थी।

आसिफ खान और स्काउट ने बचाई अपनी जगह

जहां रोहेद खान को घर से बाहर होना पड़ा, वहीं आसिफ खान और स्काउट ओपी सुरक्षित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को रोहेद की तुलना में ज्यादा वोट मिले और इसी वजह से वे एविक्शन से बच गए। स्काउट ओपी, जिनका असली नाम तनमय सिंह है, पहले से ही गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। उनकी मजबूत डिजिटल फैन फॉलोइंग को भी उनके सुरक्षित रहने की एक वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें - ‘Daayra’ Box Office Day 1: ‘हनुमान अंश’ की आंधी में फंसी ‘दायरा’, ओपनिंग डे पर हुआ ये हाल

पहले हफ्ते में नहीं हुआ था कोई एविक्शन

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई थी। शो के पहले हफ्ते में किसी भी कंटेस्टेंट को एविक्ट नहीं किया गया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में पहली बार घरवालों को एविक्शन का सामना करना पड़ा। यानी रोहेद खान इस सीजन से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं और उनका एविक्शन शो में आधिकारिक तौर पर एलिमिनेशन की शुरुआत माना जा रहा है।

रोहेद खान का बिग बॉस सफर रहा छोटा

रोहेद खान ने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद घर के बाकी सदस्यों के साथ अपनी जगह बनाने की कोशिश की। हालांकि, उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि गेम के दौरान रोहेद की मौजूदगी को लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय जाहिर की थी। इसी बीच उनका नाम नॉमिनेशन विवाद में आया और आखिरकार वह पहले एविक्शन का शिकार बन गए।

अब और दिलचस्प होगा बिग बॉस 20 का गेम

रोहेद खान के बाहर होने के बाद अब ‘बिग बॉस 20’ का गेम और भी बदल सकता है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को अब यह समझ आ गया है कि नियम तोड़ने या नॉमिनेशन से जुड़ी रणनीति पर चर्चा करने का सीधा असर उनके सफर पर पड़ सकता है। दूसरी तरफ, आसिफ खान और स्काउट के बचने के बाद दोनों के गेम पर भी दर्शकों की नजर रहेगी। वहीं रोहेद के एविक्शन के बाद घर में आने वाले दिनों में नए गठजोड़, विवाद और नॉमिनेशन देखने को मिल सकते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, अजय देवगन-अक्षय कुमार के साथ लौटेगी पूरी गैंग
‘Daayra’ Box Office Day 1: ‘हनुमान अंश’ की आंधी में फंसी ‘दायरा’, ओपनिंग डे पर हुआ ये हाल