उदिति सिंह इस पॉपुलर TV एक्टर की थीं गर्लफ्रेंड, लंदन छोड़ इंडिया आईं लेकिन No शादी

Published : Sep 13, 2026, 03:16 PM IST

Uditi Singh Karan Wahi Breakup Reason: उदिति की हालिया बातचीत से इतना जरूर साफ है कि करण के साथ उनका रिश्ता कभी काफी सीरियस था और दोनों ने शादी तक के बारे में सोचा था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

PREV
16
उदिति सिंह इस पॉपुलर TV एक्टर की थीं गर्लफ्रेंड, लंदन छोड़ इंडिया आईं लेकिन No शादी

‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं उदिति सिंह इन दिनों अपने गेम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो के अंदर उदिति ने पहली बार खुलकर टीवी एक्टर और होस्ट करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की है। दोनों करीब ढाई साल तक रिलेशनशिप में थे और उदिति के मुताबिक उनका रिश्ता इतना सीरियस था कि दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और इस रिश्ते से बाहर निकलना उदिति के लिए आसान नहीं था।

26
लंदन में हुई थी करण वाही से पहली मुलाकात

उदिति ने ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में महि विज, काजी तौकीर और अमन गांधी के साथ बातचीत के दौरान करण वाही के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बताया। उदिति के मुताबिक, उनकी और करण की पहली बातचीत एक रैंडम डायरेक्ट मैसेज से शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि करण एक रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी तलाश रहे थे और उदिति ने उन्हें अपने घर के पास मौजूद एक फेमस फूड स्पॉट के बारे में बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर लंदन में उनकी मुलाकात हुई।

36
तीन दिन लगातार साथ घूमे थे दोनों

उदिति के मुताबिक, लंदन में पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब तीन दिन साथ बिताए। इस दौरान उन्होंने शॉपिंग की, डिस्को गए और दोस्तों के साथ भी वक्त बिताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। उदिति ने बताया कि करीब दो महीने तक लगातार बात करने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। धीरे-धीरे यह रिश्ता काफी सीरियस हो गया और उदिति अक्सर करण से मिलने के लिए लंदन और भारत के बीच ट्रैवल करने लगीं।

46
करण के लिए इंडिया शिफ्ट हुई थीं उदिति

उदिति ने अपने रिश्ते को लेकर सबसे बड़ा खुलासा यह किया कि वह करण के करीब रहने के लिए भारत शिफ्ट हो गई थीं। उस समय वह भारत में किसी एमएनसी कंपनी में जॉब तलाश रही थीं। उदिति ने बताया कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चलाना आसान नहीं होता। इसी वजह से वह भारत में रहना चाहती थीं, ताकि करण के साथ ज्यादा समय बिता सकें और दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहे। उन्होंने कहा कि वह करण के लिए इंडिया शिफ्ट हुई थीं और यही वजह थी कि ब्रेकअप उनके लिए काफी मुश्किल रहा।

56
शादी तक पहुंच गया था रिश्ता

उदिति ने यह भी साफ किया कि करण वाही के साथ उनका रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं था। दोनों अपने फ्यूचर को लेकर काफी सीरियस थे और शादी को लेकर भी बातचीत हो चुकी थी। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि उनका रिश्ता करीब ढाई साल चला और उनके बीच शादी वाला मामला भी था। यानी उस वक्त दोनों अपने रिश्ते को लंबे समय तक आगे ले जाने के बारे में सोच रहे थे।

66
ब्रेकअप के बाद खूब रोई थीं उदिति

रिश्ता टूटने के बाद उदिति के लिए उस दौर से बाहर निकलना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह काफी रोती थीं और यहां तक चाहती थीं कि करण उनके सामने न आएं। उदिति ने कहा कि उस समय उनके लिए ब्रेकअप को स्वीकार करना काफी मुश्किल था, क्योंकि उन्होंने इस रिश्ते में ढाई साल बिताए थे और अपने फ्यूचर को भी इससे जोड़कर देखा था। हालांकि, समय के साथ चीजें बदल गईं। अब उदिति का कहना है कि वह इस रिश्ते से काफी पहले ही मूव ऑन कर चुकी हैं और आज करण को लेकर उनके मन में पहले जैसी कोई इमोशनल फीलिंग नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण वाही और उदिति सिंह ने साल 2019 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। दोनों का रिश्ता करीब ढाई साल चला और 2022 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप की असली वजह पब्लिकली नहीं बताई। साल 2023 में उदिति ने एक इंटरव्यू में यह जरूर कंफर्म किया था कि वह और करण पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में नहीं थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories