Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में काम कर क्यों पछता रही यह एक्ट्रेस? बयां किया दर्द

Published : Mar 21, 2026, 12:54 PM IST

'बिग बॉस तेलुगु सीजन 4' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं एक्ट्रेस दिवी वदथ्या की मानें तो उन्हें अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' करने का अफ़सोस है। उन्होंने एक हालिया पॉडकास्ट में यह बयान देकर सबको हैरान कर दिया है।

PREV
16
'पुष्पा 2' में अपने रोल से खुश नहीं थीं दिवी वदथ्या

दिवी वदथ्या से विजुअल टॉक्स पॉडकास्ट में पूछा गया कि क्या वे 'पुष्पा 2 : द रूल' में सपोर्टिंग रोल कर खुश थीं तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल भी नहीं। जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया था, तब कहा गया था कि यह बड़ा रोल होगा। टीजर में मेरा किरदार दिखाया गया था, जिससे मेरी उम्मीदें और बढ़ गई थीं। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद समझ आया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।"

26
"पुष्पा 2' देखने के बाद बेहद दुख हुआ था"

दिवी ने आगे कहा, “हां, मुझे बुरा लगा। लेकिन मेरे दर्द की किसे परवाह है? आपको खुद को संभालना पड़ता है और आगे बढ़ना होता है। फिल्म देखने के बाद मैं बहुत दुखी हुई थी। मैं अपने 10 दोस्तों को थिएटर लेकर गई थी, क्योंकि मुझे लगा था कि मेरा रोल बहुत अच्छा होगा।”

36
दिवी वदथ्या ने 20 दिन शूट, 10 दिन डबिंग की, फिर भी लगा झटका

दिवी वदथ्या ने पॉडकास्ट पर आगे कहा, "मैं जानती हूं कि मैंने 10 दिन डबिंग की और 20 दिन शूट किया। मुझे पता है कि मैंने बहुत अच्छा अभिनय किया। लेकिन फिल्म देखने के बाद मैं हैरान रह गई।"

46
'पुष्पा 2 : द रूल' में क्या था दिवी वदथ्या का रोल?

सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' में दिवी वदथ्या ने टीवी रिपोर्टर मिन्नू उमा देवी का रोल निभाया था। उनका किरदार सच्चाई का पता लगाने के लिए पुष्पा (अल्लू अर्जुन) के पीछे रहता है फिल्म के प्रोमो में उनकी झलक दिखी थी, जिसमें वे 'पुष्पा कहां हैं?' पूछती नज़र आई थीं।

56
इन फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं दिवी वदथ्या

रियलिटी शो 'बिग बॉस तेलुगु 4' से दिवी वदथ्या को पहचान मिली थी। वह 7वें हफ्ते में बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘मा नीला टैंक’ और ‘गॉडफादर’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह ‘हनी’ फिल्म में नजर आईं।

66
'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में की थी 1700 करोड़+ की कमाई

2024 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2 : द रूल' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1742 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 1234 करोड़ रुपए रहा था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories