
Bigg Boss में लड़ाई-झगड़े, तीखी बहस और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ मामले ऐसे भी रहे जिन्होंने प्रतिभागियों की पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया। कभी किसी की गर्लफ्रेंड ने अपने पार्टनर की दूसरी कंटेस्टेंट से बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाएं तो कभी किसी के "EX ने शो में आकार डबल डेटिंग का आरोप लगाया। इस घटनाओं ने शो को खूब TRP दी। दिव्या अग्रवाल और प्रियांक शर्मा कंट्रोवर्सी से मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के आमने-सामने तक,जानिए बिग बॉस के घर के 5 सबसे विवादित रिश्तों के बारे में।
बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा, दिव्या अग्रवाल और बेनाफ्शा सूनावाला के बीच की केमिस्ट्री और रिश्तों को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शो में प्रियांक और बेनाफ्शा की बढ़ती नजदीकियों ने दिव्या को परेशान कर दिया था। उस समय दिव्या और प्रियांक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, ऐसे में घर के अंदर सामने आए समीकरणों का असर उनके निजी रिश्ते पर भी पड़ा। दिव्या ने शो में प्रियांक के व्यवहार से आहत होकर उनसे अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। मामला तब और भावुक हो गया, जब वह फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस के घर पहुंचीं। इस दौरान दिव्या ने प्रियांक से अपने मन की बात कही और बताया कि उनके व्यवहार से उन्हें कितना दुख पहुंचा है।
बिग बॉस 10 में मनु पंजाबी और मोनालिसा की दोस्ती लगातार चर्चा में रही। घर के अंदर दोनों की नजदीकियों को लेकर सवाल उठने लगे, क्योंकि मोनालिसा पहले से विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थीं। ऐसे में उनके और मनु के बीच की बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। जब विक्रांत मोनालिसा से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे, तो मुलाकात सिर्फ भावुक बातचीत तक सीमित नहीं रही। उन्होंने मनु पंजाबी के साथ मोनालिसा की नजदीकियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। विक्रांत ने मनु से उनके कुछ बयानों को लेकर भी सवाल किए, जिनसे उन्हें अपने रिश्ते के बारे में बुरा लगा था। घर के अंदर बनी दोस्ती उनके लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को प्रभावित कर रही थी। इस आमने-सामने की बातचीत ने घर का माहौल असहज कर दिया और मोनालिसा की निजी जिंदगी भी शो की बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गई।
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के बीच हुआ टकराव सीजन के सबसे चर्चित विवादों में शामिल रहा। आयशा ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की थी। आयशा ने आरोप लगाया कि मुनव्वर ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर स्पष्टता नहीं रखी और दूसरी महिलाओं के साथ भी जुड़े हुए थे। घर में उनकी एंट्री के बाद मुनव्वर अचानक सवालों के घेरे में आ गए। मुनव्वर ने आयशा को दुख पहुंचाने के लिए माफी मांगी और वह भी भावुक नजर आए। एक समय उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा भी जताई थी। इसके बाद दोनों के बीच की बातचीत और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं पूरे सीजन जारी रहीं।
बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच का रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा। ईशा और अभिषेक का पहले रिश्ता रह चुका था, लेकिन शो में दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर अक्सर बहस होती थी। शो में नया मोड़ तब लिया, जब समर्थ जुरेल ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की और खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताया। इस खुलासे से अभिषेक हैरान रह गए। इसके बाद समर्थ और अभिषेक के बीच ईशा के व्यवहार और उनके पुराने रिश्ते को लेकर कई बार तीखी बहस हुई। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक विवाद के दौरान अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद बिग बॉस ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया था, लेकिन बाद में वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी वापसी की घोषणा की।
हाल में प्रसारित हो रहे बिग बॉस 20 में स्काउटओपी, उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी और कंटेस्टेंट लव गिल की चर्चा हो रही है। घर के अंदर स्काउटओपी और लव की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठने लगे। दोनों ने अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताया था, लेकिन उनके बीच की कुछ बातचीत और शारीरिक नजदीकियों को लेकर फैंस का अलग मत है। मामले ने तब नया मोड़ लिया, जब काश्वी घर में पहुंचीं और उन्होंने स्काउटओपी से लव के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए। उन्होंने लव के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई और स्काउटओपी से अपने रिश्ते की सीमाएं स्पष्ट करने को कहा। काश्वी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए स्काउटओपी से कहा कि अगर वह अपने रिश्ते को महत्व देते हैं, तो उन्हें लव के साथ अपनी नजदीकियों पर दोबारा विचार करना चाहिए। इसके बाद लव भी भावुक नजर आईं। उन्होंने स्काउटओपी पर अपनी छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया और चिंता जताई कि घर के बाहर लोग इस पूरे मामले को किस तरह देखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।