
रियलिटी शो Bigg Boss Malayalam 8 में इस बार ऐसा इमोशनल मोमेंट देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। शो के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट नेहा फातिमा के माता-पिता स्टेज पर पहुंचे और बेटी को प्यार के मामले में समझाते नजर आए। नेहा का दिल साथी हिंदू कंटेस्टेंट ताशी राज यानी संतोष के लिए धड़क रहा है, लेकिन उनके माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं दिखे। उन्होंने नेहा से शो छोड़कर घर लौटने तक की अपील कर दी। माता-पिता की बातें सुनकर नेहा रो पड़ीं। ऐसे में होस्ट मोहनलाल ने उन्हें संभालने की कोशिश की।
प्रोमो में नेहा के पिता उनसे कहते सुनाई देते हैं, “नेहा, क्या तुम्हें हम याद हैं? हमें तो नहीं लगता कि तुम्हें हमारी याद है।” वहीं उनकी मां इमोशनल होकर कहती हैं कि बाकी सभी लोग गेम खेल रहे हैं, लेकिन नेहा भावनाओं में उलझी हुई हैं। मां के मुताबिक, नेहा का इस्तेमाल किया जा रहा है और वह एक ऐसी उम्मीद पकड़े बैठी हैं, जिससे उन्हें खुद तकलीफ हो रही है। माता-पिता ने उनसे घर लौटने की अपील की, लेकिन नेहा ने शो छोड़ने से इनकार कर दिया।
नेहा ने शो में ताशी राज के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं और शो के बाहर भी उनके साथ रिश्ता आगे बढ़ाने की इच्छा जताई थी। ताशी ने भी माना कि वह नेहा को पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान गेम पर है। प्रोमो में माता-पिता की नाराजगी की वजह नेहा का ताशी के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ना दिखाई गई है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में धर्म को लेकर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है।
#BBMS8Promo ബിഗ്ഗ്ബോസ് വേദിയിൽ കണ്ണീരണിഞ്ഞ് നേഹയുടെ മാതാപിതാക്കൾ
Watch 24x7 Live -
https://t.co/QbRRqjnIlJ
#BiggBoss #BBMS8 #BiggBossMalayalamSeason8 #BiggBossMalayalam #BiggBossSeason8 #Democracy #Mohanlal #Lalettan #JioHotstarMalayalam #asianet https://t.co/9dEIdUDqBI
— asianet (@asianet) October 31, 2026
माता-पिता के जाने के बाद मोहनलाल ने नेहा का हाल पूछा और उन्हें मुस्कुराने के लिए कहा। नेहा ने जवाब दिया कि वह फिलहाल मुस्कुराने की स्थिति में नहीं हैं। इस पर मोहनलाल ने कहा कि मुश्किल हालात में भी मुस्कुराना हमारी असली ताकत है। उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए नेहा को हिम्मत रखने और हालात से ऊपर उठने की सलाह दी। उनकी बातों से नेहा को संभलने में मदद मिली, हालांकि वह इमोशनल थीं।
पैरेंट्स की इमोशनल अपील के बावजूद नेहा ने शो में बने रहने का फैसला किया। इस पूरे घटनाक्रम में नेहा और ताशी दोनों भावुक नजर आए। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि घर के अंदर उनका रिश्ता आगे क्या मोड़ लेता है और परिवार की नाराजगी के बीच नेहा अपने फैसले पर कायम रहती हैं या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।