Box Office Big Clash: 'बंदर' की डेट ने मचाया बवाल, Yash के लिए खतरा बने बॉबी देओल

Published : Apr 27, 2026, 03:31 PM IST

बॉबी देओल काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। आखिरी बार वे फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब उनकी नई फिल्म बंदर की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। फिल्म की डेट सामने आते हैं एक बड़े क्लैश को लेकर चर्चा हो रही है। 

PREV
15
BOX OFFICE पर बॉबी देओल VS यश

बॉबी देओल की फिल्म बंदर काफी समय से रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, डेट नहीं मिलने के कारण ये अटकी पड़ी थी। अब मेकर्स ने इसकी डेट घोषित कर दी है। फिल्म इसी साल 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी जून में ही आ रही है। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। यानी बॉबी और यश की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। जानते हैं दोनों फिल्मों के बारे में…

25
बॉबी देओल की फिल्म बंदर

फिल्म बंदर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज के बैनर तले हुआ था। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है।

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Advance Booking: रितेश देशमुख की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू, BO पर होगा धमाका

35
फिल्म बंदर की स्टार कास्ट

5 जून को रिलीज हो रही बॉबी देओल की फिल्म बंदर में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, रिद्धि सेन, राज शेट्टी, नागेश भोसले, जीतेंद्र जोशी, इंदरजीत सुकुमारन, जोजू जॉर्ज लीड रोल में हैं। 140 मिनट की इस फिल्म पहले ये 2025 में रिलीज होनी थी।

45
यश की फिल्म टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायणन और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स की बैनर तले किया गया है।

55
फिल्म टॉक्सिक की स्टार कास्ट

4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म टॉक्सिक में यश डबल रोल प्ले कर रहे हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय , डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी लीड रोल में हैं। इसका बजट 800 करोड़ के करीब हैं।

ये भी पढ़ें... एक बीमारी और एक ही तारीख को दुनिया छोड़ने वाले कौन है बॉलीवुड के वो दो जिगरी दोस्त?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories