
हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती ही है। कई सितारे ऐसे हैं,जिन्हें आप महीने दो महीने में किसी ना किसी फिल्म में देख सकते हैं। अब बॉबी देओल को ही ले लीजिए। बीते दो महीने में उनकी तीन फ़िल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ़ भी हुई, लेकिन बदकिस्मती से एक भी फिल्म सफल नहीं हो सकी। उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप की हैट्रिक लगा दी। यहां हम आपको बॉबी देओल की हालिया रिलीज और अप्प्कमिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। डालिए एक नज़र...
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' में बॉबी देओल ने लीड रोल निभाया। उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जीतेन्द्र जोशी और रिद्धि सेन जैसे कलाकार भी नज़र आए। फिल्म की क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ़ की। ऑडियंस की ओरसे इसे मौत पब्लिसिटी भी पॉजिटिव मिली। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। लगभग 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 4.22 करोड़ रुपए ही कमा पाई।
यह भी पढ़ें :'धमाल 4' ने 16वें दिन किया सबसे बड़ा कमाल, पहली बार 100% की ग्रोथ, 200 CR क्लब में एंट्री भी ली
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया। यह YRF स्पाय यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का लीड रोल है। बॉबी देओल इस फिल्म में बतौर विलेन दिखाई दिए। फिल्म में अनिल कपूर, दीया मिर्ज़ा और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी दिखे। लगभग 100 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58.47 करोड़ रुपए कमा पाई और डिजास्टर साबित हुई।
यह भी पढ़ें : थलापति विजय की 'जन नायकन' ने तीसरे दिन पलटा गेम, 200 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की, जानें कमाई
रिलीज डेट : 23 जुलाई 2026
यह तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे थलापति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म में बॉबी देओल बतौर विलेन नज़र आ रहे हैं। फिल्म तीन दिन में 92.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुकी है। अभी इसका बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट आने में समय है, लेकिन इसकी कमाई की रफ़्तार अपेक्षाकृत धीमी है। इसे देखते हुए माना जा रहा कि इसे बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर करना मुश्किल होगा। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म भी फ्लॉप हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण लगभग 300-500 करोड़ रुपए में हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।