Bobby Deol इन 5 फिल्मों और 1 वेब सीरीज से मचाएंगे तहलका, 2 में बने खूंखार विलेन

Published : Apr 28, 2026, 07:00 AM IST

बॉबी देओल की फिल्म बंदर की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म इसी साल 5 जून को तहलका मचाने आ रही है। ये एक क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं। इसी मौके पर आपको बॉबी की आने वाली फिल्मों-वेब सीरीज के बारे में बताते हैं। 

PREV
17
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी है। उनकी कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में डिटेल में…

27
फिल्म बंदर

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंदर की रिलीज डेट सोमवार को घोषित की गई। 5 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी के ग्रे शेड देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें... Box Office Big Clash: 'बंदर' की डेट ने मचाया बवाल, Yash के लिए खतरा बने बॉबी देओल

37
फिल्म जन नायगन

डायरेक्टर एच विनोद की फिल्म जन नायगन में भी बॉबी देओल नजर आएंगे। थलापति विजय और पूजा हेगड़े के साथ वाली फिल्म 8 मई को रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की डेट कन्फर्म नहीं की है। इस मूवी में बॉबी विलेन का रोल कर रहे हैं।

47
फिल्म अल्फा

यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में भी बॉबी देओल विलेन का रोल निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। निर्देशक शिव रवैल की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 जुलाई रिलीज हो रही है।

57
फिल्म श्लोक द देसी शेरलॉक

बॉबी देओल की श्लोक द देसी शेरलॉक काफी समय से अटकी पड़ी है। इस फिल्म में वो एक डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, मेकर्स जल्दी ही इसकी रिलीज डेट घोषित करेंगे।

67
फिल्म अपने 2

डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म अपने 2 की प्लानिंग कर रहे थे, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद अटक गई थी। हालांकि, अनिल शर्मा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने 2 जरूर बनाएंगे और धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देंगे। इसमें बॉबी देओल के साथ सनी देओल और करन देओल भी नजर आएंगे।

77
वेब सीरीज आश्रम 4

बॉबी देओल जल्द ही वेब सीरीज आश्रम 4 में भी नजर आएंगे। डायरेक्टर प्रकाश झा की इस सीरीज के पिछले तीनों सीजन धमाकेदार रहे हैं। दर्शक इस वेब सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें... एक बीमारी और एक ही तारीख को दुनिया छोड़ने वाले कौन है बॉलीवुड के वो दो जिगरी दोस्त?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories