
Ambani Ganpati Celebration: अंबानी परिवार ने अपने मुंबई वाले घर 'एंटीलिया' में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस जश्न में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जिससे ये शाम सितारों से सज गई। सोमवार को हुए इस फंक्शन में पारंपरिक पूजा और भव्य सजावट के बीच हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी ए-लिस्टर्स ने शिरकत की। तस्वीरों में एंटीलिया रोशनी से जगमगाता और इस खास मौके के लिए सजा हुआ दिख रहा है।
इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े नाम शामिल हुए। मेहमानों की लिस्ट में सैफ अली खान और करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ, कटरीना कैफ और विक्की कौशल, दिशा पाटनी, कृति सेनन, करण जौहर, काजोल, बोमन ईरानी, अनिल कपूर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रेखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ, और रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा जैसे कई सितारे अंबानी परिवार के इस खास मौके का हिस्सा बने।
वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का जश्न में पहुंचे।
एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का जश्न में रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा भी शामिल शामिल होने पहुंचे।
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ 'एंटीलिया' में गणेश चतुर्थी का त्योहार में शामिल होने पहुंचे।
अभीनेत्री रेखा क्लासिक, रॉयल और ट्रेडिशनल इंडियन ब्राइडल/फेस्टिव लुक में नजर आईं। इन्होंने भारी सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें गहरे मरून और सुनहरे-भूरे रंग का कॉम्बिनेशन दिख रहा है। गले में कई लेयर वाली हैवी कुंदन/पारंपरिक ज्वेलरी है। बड़ी चोकर नेकलेस, लंबी हार की कई परतें और हरे पत्थरों वाली ज्वेलरी नजर आ रही है।
अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आएं, पिता और बेटे का बॉन्ड नजर आया।
जाह्नवी कपूर ने रंग-बिरंगी प्रिंटेड लहंगा चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा और हैवी ट्रेडिशनल झुमकों व मांगटीके से अपना लुक पूरा किया है।
प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान भी अपनी मां के साथ जश्न में पहुंचीं। क्रिकेट जगत से भी सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और दीपक चाहर अपने परिवार के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए।
सलमान खान ने अपने कैजुअल लुक में स्टाइलिश एंट्री मारी। उन्होंने इस मौके के लिए सिंपल शर्ट और जींस पहनी थी, लेकिन पैपराज़ी का सारा ध्यान उन्हीं पर था।
करीना कपूर एक शानदार पीले सूट में पहुंचीं। उनके साथ पति सैफ अली खान, बच्चे तैमूर और जहांगीर और बहन करिश्मा कपूर भी थीं।
स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एंटीलिया में इस जोड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपने पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
एक्टर रणवीर सिंह अपने जाने-पहचाने अंदाज़ में पहुंचे और अपनी एनर्जी से इस ग्लैमरस शाम में और भी रंग भर दिए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी अंबानी के घर पर कैमरों के लिए पोज़ दिया और सारी लाइमलाइट बटोर ली।
इन सबके बीच, होस्ट नीता अंबानी ने भी मीडिया का अभिवादन किया और मेहमानों का स्वागत किया। वह बेहद खूबसूरत पारंपरिक लिबास में नज़र आईं।
उनकी फेस्टिव ड्रेस, स्टेटमेंट ज्वैलरी और ग्रेसफुल लुक ने शाम की रौनक और बढ़ा दी। उन्होंने एंटीलिया के बाहर जमा पैपराज़ी का खुद आगे बढ़कर शुक्रिया अदा किया।
हर साल गणेश चतुर्थी पर सबकी नज़रें एंटीलिया पर होती हैं। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए इसे शानदार लाइटिंग, बड़े-बड़े फूलों की सजावट और मंदिर जैसी थीम से सजाया जाता है।
कई दिनों तक चलने वाले इस जश्न पर पूरे देश का ध्यान रहता है। यह एक ऐसा मौका होता है जहां भारत के सबसे बड़े सेलेब्रिटी, उद्योगपति, राजनेता और दुनिया भर की हस्तियां त्योहार की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक साथ इकट्ठा होती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।