इन 2 फिल्मों ने बिगाड़ा खेल, सनी देओल-सलमान खान भी घबराए- 2026 में पोस्टपोन हुई 6 मूवीज

Published : Feb 18, 2026, 07:00 AM IST

2026 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। हालांकि, खबर है कि कई बिग बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज को पोस्टपोन भी कर दिया गया है। कुछ पोस्टपोन हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट भी सामने आई है। बता दें कि इनमें सलमान खान से लेकर सनी देओल की फिल्में शामिल हैं।

PREV
17
2 फिल्मों की वजह से पोस्टपोन हुई फिल्में

आपको बता दें कि 19 मार्च को दो धमाकेदार फिल्में धुरंधर 2 और टॉक्सिक रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों की वजह से इसके आसपास रिलीज हो रही फिल्मों को मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया है और नई रिलीज भी रिवील की है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

27
आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दोनों

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो दोनों होली के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज होनी थी। लेकिन खबर है कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। अब ये मूवी 15 मई को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... Upcoming Romantic Movies: इश्क की बहार लेकर आ रही 7 रोमांटिक फिल्म, फिर धड़केगा दिलों का मौसम

37
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिली का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें चित्रागंदा सिंह और गोविंदा लीड रोल में हैं।

47
रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर

रणबीर कपूर की लव एंड वॉर भी आगे बढ़ा दी गई हैं। विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ वाली ये फिल्म पहले मार्च में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे अगस्त में रिलीज करने की मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं।

57
सनी देओल की फिल्म गबरू

बॉर्डर 2 से धमाका करने वाले सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म गबरू को पोस्टपोन कर दिया। खबरों की मानें तो धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज अब आगे बढ़ा दी है। पहले ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये 8 मई को रिलीज की जाएगी।

67
अजय देवगन की फिल्म धमाल 4

अजय देवगन की DHAMAAL 4 पहले इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी। हालांकि, मेकर्स ने रिलीज पोस्टपोन कर दी है। इसकी बड़ी वजह रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को बताया जा रहा है। अब ये कॉमेडी फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है।

77
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla भी पोस्टपोन कर दी गई हैं। बता दें कि पहले ये फिल्म 15 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव हैं। हालांकि, इस फिल्म रिलीज डेट धुरंधर 2 की वजह से नहीं बदली गई हैं।

ये भी पढ़ें... मॉडर्न इंटीरियर से स्टाइलिश लुक तक, 7 PHOTOS में देखें माधुरी दीक्षित का लग्जरी होम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories