Bollywood Films Holi: 7 मूवीज जिनमें उड़ा जमकर अबीर-गुलाल, होली के रंग में रंगा सिल्वर स्क्रीन

Published : Mar 03, 2026, 12:33 PM IST

देशभर में होली का रंग देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए तैयार है। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनमें होली का जश्न दिखाया गया। स्क्रीन पर हीरो-हीरोइन ने जमकर होली खेली और रंग उड़ाया।

PREV
18
बॉलीवुड फिल्मों में होली का रंग

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में, जिनमें होली का रंग देखने को मिला। इन फिल्मों में दिखाए गए होली के सीन्स को भी खूब पसंद किया गया। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

28
फिल्म शोले

1975 में आई फिल्म शोले में होली का सीन दिखाया गया। मूवी के एक गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जमकर होली खेलते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें... HOLI पर रिलीज 7 फिल्में रही सबसे फिसड्डी, अजय देवगन-संजय दत्त तक BOX OFFICE पर ढेर

38
फिल्म ये जवानी है दीवानी

फिल्म ये जवानी है दीवानी है 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर कल्कि कोचलीन होली खेलते नजर आए। 

48
फिल्म रांझणा

2013 में आई फिल्म रांझणा में भी होली का जबरदस्त सीन दिखाया गया था। इसमें सुपरस्टार धनुष और सोनम कपूर रंग-गुलाल के साथ होली खेलते नजर आए थे। 

58
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट पर होली का एक जोरदार गाना फिल्माया गया था। पूरे गाने में जमकर रंग-गुलाल उड़ा था। 

68
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

2025 में आई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में रंग-गुलाल उड़ते दिखाया गया था। वरुण धवन-जाह्नवी कपूर ने स्क्रीन पर जमकर होली खेली थी।

78
फिल्म वक्त रेस अगेंस्ट टाइम

फिल्म वक्त रेस अगेंस्ट टाइम 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक गाने में खूब होली खेली थी। 

88
फिल्म मोहब्बतें

2000 में आई फिल्म मोहब्बतें में भी जबरदस्त होली सीन था। शाहरुख खान, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, किम शर्मा, शमिता शेट्टी, ऐश्वर्या राय ने फिल्म के एक गाने में खूब रंग खेला था।

ये भी पढ़ें... YRKKH Holi Celebration: होली के रंग में डूबे अरमान-अभिरा, सेट से सामने आई 6 PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories