
Makar Sankranti: मकर संक्राति का त्यौहार 14 जनवरी को सेलीब्रिट किया जाएगा। इस दिन पतंग उड़ाने की पंरपरा है। गुजरात में तो बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं होती हैं। दरअसल संक्राति का पर्व हर्ष और उल्लास का त्यौहार है, जिसमें लोग नए मौसम ( गुलाबी ठंड ) का स्वागत रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर करते हैं। इस खास मौके को बॉलीवुड मूवी में भी खूबससूरती से दिखाया गया है। इस पर कई गाने भी पिक्चराइज किए गए हैं। यहां हम कुछ सुपरहिट गाने डिटेल सहित शेयर कर रहे हैं, जो आपके पर्व को और भी खुशनुमा बना देगें।
शाहरुख खान की मूवी का रईस का यह गाना मकर संक्रांति के साथ गुजरात की पतंगबाजी कल्चर को भव्य अंदाज़ में पेश करता है।
किंग खान की रईस बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और यह गाना आज भी कई फेस्टीवल और इवेंट का हिस्सा है।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट मूवी हम दिल दे चुके सनम का गाना ढील...देदे दे रे...में गुजरात की पतंगबाजी को बेहद मस्ती भरे अंदाज में पेश किया गया है। इस गाने को शंकर महादेवन, कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाजें दी हैं।
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्माया गए गाने में पतंगबाजी दोस्ती, सपनों के साथ सामाजिक बदलाव का मजबूत बंधन पेश किया गया है। स्वर: Amit Trivedi and Mohan Kanan | गीत: स्वानंद किरकिरे | संगीत: अमित त्रिवेदी का है।
आमिर खान और नंदिता दास पर पिक्चराइज सॉन्ग में... दोनों पतंग उड़ाते हुए प्यार की पीगें बढ़ा रहे हैं। सुखविंदर सिंह ने इस गाने को आवाज दी है। गीतकार जावेद अख्तर के बोलों को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है।
लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी का ये गाना भी नीले आसमान में गोते लगाती पतंग पर पिक्चराइज किया गया है। इस गाने को Rajinder Krishan ने लिखा..संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया। ये सुपरहिट गाना आज भी आकाशवाणी पर खूब बजाया और सुना जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।