Welcome To The Jungle ही नहीं, अगले 6 महीने में आ रहीं ये 5 मल्टीस्टारर फ़िल्में

Published : Jun 12, 2026, 07:30 AM IST
upcoming Multi Starrer Movies

सार

क्या बॉलीवुड में फिर लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर? क्या अक्षय कुमार की 'वेलकम टू दि जंगल' सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म बनने जा रही है? क्या शाहरुख खान की 'किंग' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी? और क्या 'धमाल 4', 'गोलमाल फाइव' व 'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएंगी?

1990 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में मल्टीस्टारर फिल्मों का अलग ही जलवा हुआ करता था। बड़े-बड़े स्टार्स एक ही फिल्म में नजर आते थे और दर्शकों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होता था। अब एक बार फिर बॉलीवुड उसी दौर की तरफ लौटता दिखाई दे रहा है। आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी विशाल स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार की 'वेलकम टू दि जंगल' से लेकर शाहरुख खान की 'किंग', अजय देवगन की 'धमाल 4' और 'गोलमाल फाइव' तक, कई प्रोजेक्ट्स एक साथ दर्जनों सितारों को स्क्रीन पर लाने वाले हैं।

'वेलकम टू दि जंगल' में दिखेगा सितारों का मेला

कब रिलीज होगी : 26 जून 2026

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू दि जंगल' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित मल्टीस्टारर फिल्मों में गिनी जा रही है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में करीब 34 कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसे सितारे शामिल हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

'धमाल 4' में लौटेगी कॉमेडी की पुरानी टोली

कब रिलीज होगी : 10 जुलाई 2026

2007 में आई 'धमाल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'धमाल 4' दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे पुराने चेहरे वापसी कर रहे हैं। वहीं संजीदा शेख और अंजलि दिनेश आनंद जैसे नए कलाकार भी इस बार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं।

'गोलमाल फाइव' में होगा बड़ा सरप्राइज

कब रिलीज होगी : 2026 (तारीख अभी तय नहीं)

रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' भी अपने पांचवें भाग के साथ वापसी करने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी नजर आएंगे। खास बात यह है कि पहली फिल्म का हिस्सा रहे शर्मन जोशी भी वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। उनका फर्स्ट लुक पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है।

'किंग' में शाहरुख खान के साथ सितारों की फौज

रिलीज डेट : 24 दिसंबर 2026

2023 में लगातार बड़ी सफलताएं देने के बाद शाहरुख खान इस साल क्रिसमस पर 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे। यह फिल्म सुहाना खान की थिएटर डेब्यू फिल्म भी होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'मिर्जापुर द मूवी' में वेब सीरीज की पूरी ताकत

कब रिलीज होगी : 4 सितम्बर 2026

ओटीटी पर तीन सफल सीजन देने के बाद 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे का रुख कर रही है। 'मिर्जापुर द मूवी' में भी जबरदस्त स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर जैसे कलाकार नजर आएंगे। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karishma Tanna Baby Bump: 42 की उम्र में इस एक्ट्रेस को मिलेगा मां का सुख, जानें कब गूंजेगी किलकारी