
मुंबई: कोई भी फिल्म हिट होने के लिए सभी तरह के दर्शकों तक पहुँचनी चाहिए। नई कहानी हो या पुरानी, उसे पर्दे पर कैसे दिखाया जाता है, ये ज़रूरी होता है। 2000 के बाद बॉलीवुड फिल्मों में एक-दो किसिंग सीन ज़रूरी हो गए हैं। फिर भी कई फिल्में बिना किसी बोल्ड सीन के 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती हैं। 2000 के बाद आईं मर्डर, ज़हर, अक्सर, आशिक बनाया आपने जैसी फिल्में दर्शकों के सामने बोल्डनेस की हदें पार कर गईं। ऐसी फिल्मों में काम करने वाले इमरान हाशमी को सीरियल किसर का टैग भी मिल गया। लेकिन एक ऐसी ही फिल्म रिलीज़ हुई और फ्लॉप हो गई।
2-13 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने इमरान हाशमी के किसिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 20 किस और 30 से ज़्यादा लिपलॉक सीन वाली इस फिल्म का आधा बजट भी नहीं वसूल हो पाया। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
3G -ए किलर कनेक्शन फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी। नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में 20 नॉर्मल किस और 30 लिपलॉक सीन थे। मर्डर फिल्म में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच 20 किसिंग सीन थे। इन दोनों का रिकॉर्ड 3G ने तोड़ दिया था।
2013 के मार्च में रिलीज़ हुई इस फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये था। भारत में इसने सिर्फ 5.48 करोड़ रुपये कमाए। दुनियाभर में फिल्म सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इसलिए इसे बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है। शांतनु राय छिब्बर और शीरशक आनंद ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया था। सुनील लुल्ला और विक्की रजनी ने फिल्म में पैसा लगाया था।
बेफिक्रे में रणवीर सिंह- वाणी कपूर के बिंदास किस
2016 में रिलीज़ हुई आदित्य चोपड़ा की बेफिक्रे में रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने बिंदास किसिंग सीन दिए थे। इस फिल्म में दोनों के बीच 25 किसिंग सीन थे। ये फिल्म म्यूजिकल हिट रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।