2025 में बड़े स्टार्स की वो 8 फिल्में जो BO पर धराशाई, एक भी वसूल नहीं कर पाई लागत

Published : Dec 22, 2025, 07:00 AM IST

साल 2025 बस गुजरने ही वाला है। इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कई उतार चढ़ाव देखें। कई स्टार्स हिट रहे तो कुछ सुपरफ्लॉप साबित हुए। वहीं, कुछ सुपरस्टार्स ऐसी भी रहे, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आइए, जानते हैं इन स्टार्स के बारे में... 

PREV
14
कंगना रनोट की इमरजेंसी-सलमान खान की सिकंदर

कंगना रनोट ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को कई बार टाला और उसे 2025 में रिलीज किया। फिल्म डिजास्टर रही। 60 करोड़ के बजट वाली फिल्म 22 करोड़ कमा पाई। वहीं, सलमान खान, जिन्हें हिट की गारंटी कहा जाता है, इस साल कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 180 करोड़ के बजट वाली फिल्म 176.18 करोड़ ही कमा पाई।

24
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2-अक्षय कुमार की हाउसफुल 5

अजय देवगन भी 2025 में कमाल नहीं दिखा आए। उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 महाडिजास्टर रही। 150 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 60.90 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, अक्षय कुमार की इसी साल आई फिल्म हाउसफुल 5 भी खास धमाल नहीं मचा पाई। इस मल्टी स्टारर फिल्म का बजट 225 करोड़ था और इसने 248.80 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... 2025 में अक्षय खन्ना-अजय देवगन या सलमान खान, किसकी सबसे ज्यादा फिल्में आईं?

34
टाइगर श्रॉफ की बागी 4-ऋतिक रोशन की वॉर 2

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले टाइगर श्रॉफ भी 2025 में फ्लॉप रहे। उनकी फिल्म बागी 4 डिजास्टर रही। 80 करोड़के बजट वाली इस मूवी ने 66.39 करोड़ कमाए। वहीं, ऋतिक रोशन भी 2025 में कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी फिल्म वॉर 2 को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 400 करोड़ के बजट वाली फिल्म 351 करोड़ ही कमा पाई।

44
काजोल की मां-शाहिद कपूर की देवा

हिट फिल्में देने वाली काजोल भी 2025 में सुपरफ्लॉप साबित हुई। उनकी फिल्म मां बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 65 करोड़ के बजट वाली फिल्म 51.64 करोड़ ही कमा पाई।वहीं, शाहिद कपूर की इस साल आई फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 51.73 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें... Year Ender 2025: इन 8 जोड़ियों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक का हर कोई हुआ दीवाना

Read more Photos on

Recommended Stories