7 बायोपिक, एक किरदार, एक साल, सबकी सब डिजास्टर, 3 तो 8 दिन के अंदर हुईं रिलीज

Published : Apr 23, 2025, 08:07 PM IST

बॉलीवुड में ही कहानी पर फ़िल्में बनना आम बात है। लेकिन एक साल में ऐसा भी रहा, जब एक ही शख्स की  7 बायोपिक अनाउंस हुई थीं। इससे भी ज्यादा अचरज आपको यह जानकर होगा कि इनमें से 3 फ़िल्में 8 दिन के अंदर रिलीज हुई थीं। जानिए इन सभी 7 फिल्मों के बारे में...

PREV
18

साल 2002 में रिलीज हुईं ये सभी फ़िल्में अमर शहीद भगत सिंह की बायोपिक थीं, जिन्होंने 23 साल की छोटी उम्र में देश के लिए प्राणों का बलिदान दे दिया था। जाहिरतौर पर कहानी में अमर शरीद सुखदेव और अमर शहीद राजगुरु भी शामिल हैं, जो 23 मार्च 1931 को भगत सिंह के साथ हसंते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। ये रहीं वो 7 फ़िल्में...

28

1. द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह

7 जून 2002 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। अजय देवगन इस फिल्म में भगत सिंह, सुशांत सिंह सुखदेव थापर, डी. संतोष शिवराम राजगुरु और अखिलेन्द्र मिश्रा चंद्रशेखर आज़ाद के रोल में नज़र आए थे। 20 करोड़ में बनी यह फिल्म सिर्फ 7.44 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।

38

2. 23 मार्च 1931 शहीद

गुड्डू धनोआ के निर्देशन वाली यह फिल्म भी 7 जून 2002 को रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल भगत सिंह, राहुल देव सुखदेव थापर, विक्की आहूजा शिवराम हरि राजगुरु और सनी देओल चंद्रशेखर आज़ाद के रोल में दिखाई दिए थे। 20 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म सिर्फ 7.60 करोड़ रुपए कमा पाई थी। फिल्म डिजास्टर रही थी।

48

3.शहीद-ए-आजम

31 मई 2002 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह, मानव विज ने सुखदेव थापर, देव गिल ने शिवराम हरि राजगुरु और राज जुत्शी ने चंद्रशेखर आज़ाद का रोल निभाया था। फिल्म 1.75 करोड़ रुपए में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 22.50 लाख रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।

58

4. भगत सिंह

रामानंद सागर ने बतौर निर्माता यह फिल्म बनाई थी। आनंद सागर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 2002 में दूरदर्शन पर यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें दीपक विर्क, कुमार हेगड़े, मुकुल नाग और विनोद पांडे अहम् रोल में नज़र आए थे।

68

5. शहीद भगत सिंह

डायरेक्टर तरुण वाधवा ने यह फिल्म अनाउंस की थी, जिसमें तरुण खन्ना, सम्राट मुखर्जी, समीप कांग और गौरव घई अहम् रोल निभा रहे थे। 2002 में ही इस फिल्म को रिलीज किया जाना था। लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

78

6.भगत सिंह : द शहीद

यह फिल्म भी 2002 में आने वाली थी। मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस्वामी इस फिल्म से एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे। फिल्म का निर्देशन केवल कश्यप करने वाले थे। लेकिन जब केवल ने भगत सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्मों की बाढ़ देखी तो उन्होंने अपने कदम पीछे हटा लिए और यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई।

88

7.केदार कश्मीरी की फिल्म

2002 में ही केदार कश्मीरी भी भगत सिंह की जिंदगी पर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वे आमिर खान के भाई फैसल खान को भगत सिंह और मुकेश खन्ना को चंद्रशेखर आज़ाद के रोल में लेने वाले थे। लेकिन फिल्म अनाउंसमेंट के बाद आगे नहीं बढ़ पाई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories