71st National Film Awards: शाहरुख खान, विक्रांत मैसी ने जीता नेशनल अवार्ड, रानी मुखर्जी बनी बेस्ट एक्ट्रेस

Published : Aug 01, 2025, 06:18 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 07:46 PM IST
national film awards

सार

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। जवान के लिए शाहरुख खान तो 12 वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को वहीं 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क।  71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में साल 2023 में रिलीज़ फिल्मों का ऐलान कर दिया गया है। कोरोना महामारी की वजह से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गैप आ गया है। जिसे अभी एडजस्ट नहीं किया जा सका है। बता दें कि साल 2024 में, 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे, और अब, इस साल, 2023 में रिलीज़ होने वाली फिल्मों को सम्मानित किया गया है। 

  • शाहरुख खान को जवान के लिए तो विक्रांत मैसी को 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया है। वहीं रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले मीडिया में विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को नेशनल अवार्ड मिलने की संभावित रिपोर्ट दी गई थी। इन दोनों का नाम अवार्ड के लिए अनाउंस किया गया है।
     
  •  फिल्म द केरल स्टोरी के निर्देशक को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।
      
  • हिंदी, इंग्लिश और तेलुगु लैंग्वेज में रिलीज 'गुड वल्चर एंड ह्यूमन' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है।  इसका डायरेक्शन ऋषिराज अग्रवाल ने किया है। 
     
  • हिंदी लैंग्वेज में मूवी 'द साइलेंट एपिडेमिक' को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में 'सोशल और एनवॉयरमेंटल वैल्यू को प्रमोट' करने वाली सर्वश्रेष्ठ मूवी का पुरस्कार मिला है।
     
  •  साल 2023 में तेलुगु में रिलीज फिल्म 'हनुमान' को बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया है।
     
  •  रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बेस्ट कोरियोग्राफी (ढिंढोरा बाजे रे गाने) का राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया है।
     
  • हिंदी में बनाई गई नॉन फीचर फिल्म में 'द फर्स्ट फिल्म' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड पीयूष ठाकुर ने जीता है। 
     
  • हिंदी शॉर्ट फिल्म 'गिद्ध द स्कवेंजर' को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट शॉर्ट मूवी का नेशनल अवॉर्ड मिला है। मनीष सैनी इसके निर्देशक हैं। 
     
  •  असम की 'उत्पल दत्ता' को बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड दिया गया है।
     
  • संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' को बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। सचिन सुधाकरण और हरिहरन मुरलीधरन ने ये खिताब जीता है।

     

 

क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड

बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल

बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म- भगवंत केसरी

बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग

बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा

बेस्ट गुजराती फिल्म- 'वश'

बेस्ट बंगाली फिल्म- 'डीप फ्रीज'

बेस्ट असमी फिल्म- रोंगातपु

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- कंडीलू

बेस्ट स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म - एनिमल (री रिकॉर्डिंग मिक्सर, एमआर राजाकृष्णन)

बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्टेप ऑफ होप

बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा

बेस्ट ओडिया फीचर फिल्म- पुष्कर

बेस्ट मराठी फीचर फिल्म- श्यामचि आई

बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म- उल्लुझुकु

नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी

बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- मूविंग फोकस (इंग्लिश)

बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- धुंधगिरी के फूल (हिंदी)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न अवॉर्ड- द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवॉर्ड- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)

बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- लिटिल विंग्स (तमिल)

बेस्ट स्पेशल मेंशन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - नेकल (मलयालम)

बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड- द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Release Date Update: 4000Cr की रामायण की डेट चेंज, अब इस तारीख को होगी रिलीज
Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन के 2 लुक ने ढाया कहर, बेटी आराध्या ने लूटी महफिल, PHOTOS