एक आइडिया और 8 फिल्म, आठों ब्लॉकबस्टर, एक ने तो पलट दी थी सलमान खान की किस्मत

Published : May 16, 2025, 11:59 AM ISTUpdated : May 16, 2025, 03:52 PM IST

8 Films Made On Most Successful Concept: बॉलीवुड में यूं तो कई आइडियाज पर फिल्में बनी, लेकिन एक ऐसा आइडिया भी है, जिसपर 8 फिल्में बनी और आठों बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। आइए, जानते हैं इस खास आइडिया के बारे में... 

PREV
19

बॉलीवुड फिल्म मेकर्स अक्सर ऐसे आइडिया पर काम करना पसंद करते हैं, जिसपर उन्हें पूरा भरोसा हो कि फिल्म हिट होगी ही। ऐसा ही एक आइडिया है जिसपर मेकर्स ने 8 बार फिल्म बनाई और ये सभी ब्लॉकबस्टर रही।

29

1. 1967 में फिल्म मेकर्स ने फिल्म में डबल का कॉन्सेप्ट शुरू किया और फिल्म बनाई राम और श्याम। दिलीप कुमार की ये फिल्म सुपरहिट रही। फिर इसी आइडिया पर मेकर्स ने फिल्में बनानी शुरू की।

39

2. दिलीप कुमार की डबल रोल वाली इस फिल्म के पांच साल बाद इसकी रीमेक सीता और गीता बनाई। इसमें हेमा मालिनी डबल रोल में दिखीं। यह फिल्म 1972 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

49

3. सीता और गीता के 10 साल बाद यानी 1982 में संजीव कुमार की फिल्म अंगूर आई। इस फिल्म में 2 हीरो का डबल रोल था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही।

59

4. 1989 में श्रीदेवी ने चालबाज में काम किया। ये फिल्म सीता और गीता से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। डबल रोल वाली श्रीदेवी की फिल्म चालबाज ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

69

5. 1990 में अनिल कपूर ने किशन कन्हैया में डबल रोल प्ले किया। ये फिल्म भी कमर्शियली हिट रही, लेकिन चालबाज या सीता और गीता जैसी सफलता की बराबरी नहीं कर पाई।

79

6. 1997 में सलमान खान ने ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़वा आई और ये सलमान के करियर की कमबैक फिल्म बनी। सलमान की कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

89

7. 1998 में आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने डबल रोल का तड़का लगाया। कॉमेडी और एक्शन से भरी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

99

8. डेविड धवन ने 10 साल बाद बेटे वरुण धवन के साथ अपनी ही निर्देशित फिल्म जुड़वा का रीमेक जुड़वा 2 बनाया। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories