आमिर खान अपने पुराने लुक में लौट आए हैं। आज यानि 11 फरवरी को मन फिल्म एक्टर को प्रिंटेड कुर्ता और जींस में बहुत कूल लुक में देखा गया है। आमिर खान को इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान वे एकदम यंग लुक में नज़र आए ।
एंटरटेनमेंट डेस्क । आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है । वे अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं । इस समय उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। दरअसल लाल सिंह चढ्ढा के फ्लॉप होने के बाद वे इससे अब तक उबर नहीं पाए हैं। काफी दिनों से आमिर खान ग्रे शेड में दिख रहे थे। सफेद दाढ़ी और बालों में उनके लुक को देखकर फैंस भी हैरान थे।
वहीं उनके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। आमिर खान अपने पुराने लुक में लौट आए हैं। आज यानि 11 फरवरी को मन एक्टर को प्रिंटेड कुर्ता और जींस में बहुत कूल लुक में देखा गया है। दरअसल इरा खान के पापा आज एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान आमिर एकदम यंग लुक में नज़र आए । वीडियो में देखें उनका अलहदा अंदाज़...