इश्क के नशे ने किया बर्बाद, 26 साल से गुमनाम 'राजा हिंदुस्तानी' की ये हसीना

Published : Nov 15, 2024, 01:19 PM IST
raja hindustani actress pratibha sinha personal life

सार

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के 28 साल पूरे होने पर एक सवाल फिर उठा - आखिर कहां हैं प्रतिभा सिन्हा? नदीम सैफी से अफेयर और मां माला सिन्हा से अनबन के बाद अचानक गायब हुईं एक्ट्रेस का क्या हुआ?

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक में ऐसी कई फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पूरा गेम पलट दिया था। वहीं, 1996 में आई आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor) की फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) ने जबरदस्त गदर मचाया और उस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनी। इसी फिल्म की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर धर्मेश दर्शन (Dharmesh Darshan) की इस फिल्म ने करिश्मा को स्टार बना दिया था। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। हालांकि, इसी फिल्म के एक गाने परदेसी परदेसी तू जाना..में नजर आई एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) पिछले 26 साल से गुमनाम है। वे कहां है, क्या कर रही हैं, किसी के पास इसकी जानकारी नहीं है।

प्रतिभा सिन्हा ने खुद बर्बाद किया करियर

प्रतिभा सिन्हा ने 1992 में आई फिल्म मेहबूब मेरे महबूब से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका करियर खास बड़ा नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 13 फिल्मों में काम किया। फिर अचानक वे लाइमलाइट से गायब हो गईं। खबरों की मानें तो प्रतिभा का दिल शादीशुदा म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी पर आ गया था। प्रतिभा, नदीम के इश्क में इस कदर पागल हो गईं थीं, उन्होंने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था। इतना ही नहीं प्रतिभा ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वो जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में वे अपनी बात से मुकर गईं थीं। प्रतिभा की मां माला सिन्हा को जब उनके अफेयर के बारे में पता तो वे काफी नाराज हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी पर निगरानी रखना शुरू कर दिया था। लेकिन प्रतिभा भी डरी नहीं, वे नदीम से कोडवर्ड में बात करने लगी थी। एक बार तो माला सिन्हा ने नदीम के घर फोन कर जमकर गाली-गलौच भी की थी।

नदीम ने दिया धोखा, बर्बाद हुआ प्रतिभा सिन्हा का करियर

नदीम, प्रतिभा और उनकी मां माला सिन्हा की वजह से काफी परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं उनपर गुलशन कुमार की हत्या करने में साजिश रचने का आरोप भी थी। परेशान होकर नदीम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे प्रतिभा से प्यार नहीं करते हैं क्योंकि वे पहले से ही शादीशुदा हैं। उन्होंने यह तक कहा था मां-बेटी मिलकर उनके खिलाफ गेम खेल रही हैं। दोनों उनके नाम का यूज कर पब्लिसिटी पाना चाहती हैं। वे प्रतिभा की सिर्फ हेल्प कर रहे थे क्योंकि वे एक अच्छी एक्ट्रेस है। बाद में नदीम देश छोड़कर चले और प्रतिभा अकेली रह गईं। प्रतिभा 1998 में आई फिल्म मिलिट्री राज में आखिरी बार नजर आईं थीं।

1965 में आई फिल्म का रीमेक थी राजा हिन्दुस्तानी

आमिर खान-करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी 1965 में आई फिल्म जब जब फूल खिले का रीमेक थी। जब जब फूल खिले में शशि कपूर-नंदा लीड रोल में थे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने राजा हिन्दुस्तानी को 5.75 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 76.34 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को 2002 में कन्नड़ में नानू नाने के नाम से बनाया गया था, जिसमें उपेन्द्र और साक्षी शिवानंद ने लीड रोल किया था और बाद में इसे तेलुगु में प्रेमा बंधम के नाम से डब किया गया था।

जूही चावला थी राजा हिन्दुस्तानी के लिए पहली पसंद

कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर जूही चावला पहली पसंद थी। लेकिन जूही ने फिल्म करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये रोल पूजा भट्ट और ऐश्वर्या राय के पास गया, पर दोनों ही मूवी करने को तैयार नहीं हुईं। फिल्म शूट करने के लिए एक काल्पनिक जगह पालनखेत के नाम बनाई गई थी। ये नाम दो हिल स्टेशन पालमपुर और रानीखेत को मिलाकर बनाया था। फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते है।

ये भी पढ़ें…

2024 की सबसे कमाऊ 10 फिल्में, सबको पछाड़ NO.1 बनी ये लो बजट मूवी

दांत तोड़ दूंगी.. अब Bigg Boss 18 में किसने दी ऐसी धमकी, मचा कोहराम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर