एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को अपनी अपकमिंग फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर दी है। इस फोटो में अनुपम के हाथ में प्लास्टर बंधा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि जब उन्हें चोट लगी, तब उनकी मां ने कैसे रिएक्ट किया।
अनुपम खेर ने बयां किया अपना हाल
अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? कल फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लग गई। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था, तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया, पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खाँसू तो मुँह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है।'
अनुपम खेर की चोट देखकर उनको लगाई डांट
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'फोटो में मुस्कुराने के कोशिश असली है। एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी। वैसे माँ ने सुना तो बोलीं कि और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को। तुझे नजर लग गई। इस पर मैंने उनसे कहा, 'माँ! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले। यह सुनकर माँ झाँपड़ मारते मारते रुक गईं।'
लोग कर रहे अनुपम के जल्द स्वस्थ होने की कामना
अब अनुपम के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं। उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनी राजदान, शाम कौशल, नीना गुप्ता, चंकी पांडे और कई अन्य सेलेब्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आपको बता दें फिल्म 'विजय 69' में अनुपम खेर साइकिलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो ट्रायथलॉन में पार्टिसिपेट करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।