देखिए आयुष्मान खुराना के पिता के अंतिम संस्कार की भावुक कर देने वाली तस्वीरें

Published : May 20, 2023, 10:32 AM ISTUpdated : May 20, 2023, 11:37 AM IST

आयुष्मान और अपारशक्ति के पिता-ज्योतिषाचार्य पी खुराना का 19 मई को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। पिता के यूं चले जाने से आयुष्मान और उनकी पूरी फैमिली का बुरा हाल हो गया है। पी खुराना के अंतिम संस्कार की कुछ दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

PREV
15
चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

आयुष्मान के पिता का पंजाब के मोहाली में निधन हुआ। वहीं उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा शमशान घाट में हुआ।

25
पिता तो कांधा देते दिखे आयुष्मान

अब सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें आयुष्मान और अपारशक्ति पिता तो कांधा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को देख साफ समझ आ रहा है कि यह पल दोनों भाइयों के लिए कितना मुश्किल भरा होगा।

35
पिता के बेहद करीब थे आयुष्मान

इस फोटो में आयुष्मान के साथ-साथ उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप और अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति खुराना भी नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना अपने पिता के बेहद करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

45
दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज

पी. खुराना दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और बीते दो दिनों से मोहाली, पंजाब के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स की काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

55
जाने माने एस्ट्रोलॉजर थे आयुष्मान के पिता

बता दें कि पंडित पी. खुराना ना केवल देश के जाने-माने एस्ट्रोलॉजर थे, बल्कि एक ऑथर के तौर पर उन्होंने कई किताबों का प्रकाशन भी कराया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories