शाहरुख खान नहीं बल्कि आमिर खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं अनुष्का शर्मा, 16 साल पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ VIRAL

Published : May 01, 2023, 10:43 AM ISTUpdated : May 01, 2023, 10:53 AM IST
Anushka sharma

सार

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म '3 इडियट्स' का ऑडिशन देती हुई नजर आ रही हैं। यंग अनुष्का को देखने के बाद फैंस का कहना है कि फिल्म में करीना की जगह अनुष्का को ही होना चाहिए था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज (1 मई) अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का बता रही हैं कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था। इस वीडियो में आगे अनुष्का फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' का एक डायलॉग भी बोलती हुई दिखाई दे रही हैं।

2007 का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

अनुष्का शर्मा इस वीडियो में काफी यंग दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अनुष्का ये भी बताती हैं कि उन्होंने ये ऑडिशन 2007 में दिया था, जब वो 19 साल की थीं। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें अनुष्का के इस ऑडिशन को देखने के बाद भी '3 इडियट्स' में उन्हें नहीं चुना गया था।

'पीके' की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने किया था खुलासा

'पीके' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और एक्टर आमिर खान को अपना ऑडिशन टेप दिखाया था। राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने 3 इडियट्स में काम किया, जिसमें आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर ने लीड रोल निभाया था। हालांकि, 5 साल बाद, राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'पीके' में आमिर खान के साथ अनुष्का को लिया था। अनुष्का ने इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी।

अनुष्का शर्मा का करियर

अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अनुष्का ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात', 'सुल्तान', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल', जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिर 2013 में उन्होंने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' लॉन्च की और 'एनएच 10', 'परी', 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों और 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और 'काला' जैसी कई OTT प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस किया।

अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव