
Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan In Wedding : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपने अलगाव और तलाक की अफवाहों की वजह से बीते एक साल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच दोनों ने चुप रहने का फैसला किया है। ये कपल हाल ही में पुणे में ऐश्वर्या के कजिन भाई की शादी में शामिल हुआ, जिससे तलाक की अफवाहों पर एक बार फिर विराम लग गया। शादी में, उनकी बेटी आराध्या भी शामिल हुईं, जो अपने देसी लुक में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थीं।
देसी लुक में आराध्या बच्चन ने जीता फैंस का दिल
बच्चन फैमिली को साथ देख खुश हुए फैंस
बच्चन फैमिली का वीडियो इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया: "ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पारिवारिक समारोह में साथ नजर आए।" ऐश्वर्या और उनका परिवार हाल ही में अपनी चचेरी बहन शोलका शेट्टी के भाई की शादी में शामिल होने के लिए पुणे में थे।
ऐश्वर्या और अभिषेक के चेहरों पर नहीं दिखी शिकन
इससे पहले, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के जश्न में शामिल होने की तस्वीरें Reddit पर सामने आई थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक Reddit यूजर ने लिखा, "मैं श्लोका शेट्टी को फॉलो करता हूं, जो ऐश्वर्या की मामा बहन हैं। श्लोका के भाई की हाल ही में शादी हुई है और अभिषेक, ऐश और आराध्या कई तस्वीरों में एक आम परिवार की तरह दिखाई दिए।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।