Aishwarya Rai ने ठुकराईं ये 7 मूवीज, कोई हिट-सुपरहिट तो कोई ब्लॉकबस्टर

Published : Oct 28, 2025, 08:29 AM ISTUpdated : Oct 29, 2025, 08:46 AM IST

52 साल की होने जा रही ऐश्वर्या राय ने लगभग उतनी ही फ़िल्में की है, जितनी उनकी उम्र है। लेकिन उनकी ज्यादातर फ़िल्में वह कमाल नहीं दिखा सकीं, जिनकी उम्मीद की गई। वैसे ऐश्वर्या ने कई हिट फिल्मों के ऑफर भी ठुकराईं। डालिए ऐसी ही 7 फिल्मों पर एक नज़र.…

PREV
17
1.बाजीराव मस्तानी (2015)

बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए सलमान खान और ऐश्वर्या राय पहली पसंद थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या सलमान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। बाद में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसमें लीड रोल में दिखे।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में 184.2 करोड़ रुपए का नेट और दुनियाभर में 355.61 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

27
2.दोस्ताना (2008)

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'दोस्ताना' में जो रोल प्रियंका चोपड़ा ने किया, वह पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था। लेकिन ऐश को लगा कि अभिषेक बच्चन के साथ उनकी असली शादी फिल्म की समलैंगिक थीम पर हावी हो जाएगी, जो दर्शकों को निराश कर सकती है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन के अलावा जॉन अब्राहम का भी अहम् रोल था।

इस सेमी हिट फिल्म ने भारत में नेट 44.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई ग्रॉस 82.86 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan की वो 5 फिल्में, जिनसे रातोंरात निकाल दी गई थीं ऐश्वर्या राय!

37
3. भूल भुलैया (2007)

प्रियदर्शन के निर्देशन वाली इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को अवनी/मंजूलिका का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन वे हॉन्टेड किरदार नहीं करना चाहती थीं। इसके अलावा उनके साथ डेट्स के इश्यूज भी थे। उन्होंने यह रोल ठुकराया और विद्या बालन को मिल गया। अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल की भी फिल्म में अहम् भूमिका थी।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट रही थी। फिल्म ने भारत में नेट 49.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 82.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

47
4. मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)

इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। ऐश्वर्या को फिल्म में डॉक्टर सुमन का रोल ऑफर हुआ था, जो बाद में ग्रेसी सिंह ने किया। बताया जाता है कि ऐश्वर्या सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म नहीं करना चाहती थीं। दूसरी वजह यह है कि संजय दत्त दत्त के साथ वे स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं। तीसरा कारण है कि उनके साथ डेट्स का इश्यू भी था।

फिल्म ने भारत में नेट 23.13 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 34.6 करोड़ रुपए रही थी।

57
5. कहो ना प्यार है (2002)

ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने राकेश रोशन के निर्देशन वाली यह फिल्म्स डेट्स के इश्यूज के चलते ठुकरा दी थी। बाद में अमीषा पटेल को इसमें कास्ट किया गया, जो रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 44.28 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 67.48 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

67
6.कुछ कुछ होता है (1998)

करन जौहर के निर्देशन वाली इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को टीना का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उन्हें लगा कि यह मॉडलिंग के दिनों जैसा रोल है, जो उन्हें ग्लैमरस मॉडल तक सीमित कर देगा। उन्होंने फिल्म ठुकराई और रानी मुखर्जी को मिल गई। शाहरुख़ खान और काजोल इसमें लीड रोल में थे।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट लगभग 46.87 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 91.09 करोड़ रुपए रहा था।

77
7. राजा हिंदुस्तानी (1996)

डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने ऐश्वर्या राय को 'राजा हिंदुस्तानी' ऑफर की थी। अगर वे ऑफर मान लेतीं तो यह उनकी पहली फिल्म होती थी। लेकिन वे उस वक्त पढ़ाई कर रही थीं और मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन की तैयारी भी कर रही थीं। इसके चलते उन्होंने आमिर खान स्टारर यह फिल्म ठुकराई, जो करिश्मा कपूर के खाते में चली गई।

 इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में 43.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories