Published : May 13, 2025, 09:07 AM ISTUpdated : May 13, 2025, 09:40 AM IST
Ajay Devgn Maximum Number Of 100 Crore Films: अजय देवगन फिल्म रेड 2 को लेकर लाइमलाइट में है। उनकी ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा 100 करोड़ फिल्में देने तीसरे एक्टर बन गए हैं।
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। फिल्म ने अभी तक 125.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ अजय सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वाले तीसरे एक्टर बन गए हैं। आइए, जानते ही टॉप लिस्ट में कौन-कौन शामिल है और नंबर वन पर कौन हैं…
29
8. सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वालों की लिस्ट में आठवें नंबर पर आमिर खान हैं। उनकी फिल्म गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल आदि सौ करोड़ी रही हैं।
39
7. इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रणवीर सिंह हैं। रणवीर ने अभी तक 7 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं। उनकी गोलियों की रासलीला राम-लीला, सिम्बा, बेफिक्रे, पद्मावत, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आदि 100 करोड़ी फिल्में रही हैं।
6. रणबीर कपूर की 7 फिल्में बर्फी,ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल, संजू, ब्रह्मास्त्र, तू झूठी मैं मक्कार, एनिमल 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं।
59
5. ऋतिक रोशन की अभी तक 8 फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंची। उनकी कृष, धूम 2, कृष 3, वॉर, फाइटर, सुपर 30, बैंग बैंग आदि मूवी 100 करोड़ क्लब में हैं।
69
4. शाहरुख खान की 10 फिल्में 100 करोड़ में है। उनकी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, देवदास, चक दे! इंडिया, रा.वन, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान, जवान आदि 100 करोड़ी फिल्में हैं।
79
3. अजय देवगन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेड 2,रेड, टोटल धमाल, गोलमाल अगेन, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंघम अगेन, शिवाय, शैतान, तान्हाजी सहित अन्य फिल्में सौ करोड़ क्लब में हैं।
89
2. अक्षय कुमार की अभी तक 16 फिल्में 100 करोड़ी हुई है। उनकी हाउसफुल 2, राउडी राठौर, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, सूर्यवंशी, स्काई फोर्स, गुड न्यूज, हाउसफुल-4, मिशन मंगल, 2.0, गोल्ड, हाउसफुल 3 आदि सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं।
99
1. सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले स्टार्स में सलमान खान टॉप पर है। उन्होंने 18 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं। उनकी बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, सुल्तान, एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो, किक, टाइगर 3, सिकंदर, रेडी, बॉडीगार्ड, रेस 3 आदि 100 करोड़ क्लब में हैं।