पुलिस के रोल में Ajay devgn ने BO पर मचाया धमाल, जानें मूवी Hit हुई या Flop?

Published : May 01, 2025, 02:16 PM IST

अजय देवगन ने कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाया है, कुछ फ्लॉप रहीं तो कुछ ब्लॉकबस्टर। नाजायज से लेकर सिंघम तक, जानिए उनके फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव।

PREV
16
नाजायज

साल 1995 में आई फिल्म नाजायज में अजय देवगन लीड रोल में थे। 8 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 8.38 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।

26
गंगाजल

अजय देवगन की फिल्म गंगाजल साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय के किरदार को खूब पसंद किया गया था। 4 करोड़ के बीच में बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी।

36
इंसान

2005 को रिलीज हुई फिल्म इंसान में अजय पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में दिखे थे। अजय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

46
आक्रोश

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आक्रोश में अजय देवगन ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए था। वहीं इसने 20 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

56
सिंघम

साल 2011 में आई फिल्म सिंघम में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे। 40 करोड़ में बनी फिल्म ने लगभग 160 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

66
सिंघम 2

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम 2 में भी अजय देवगन दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दिए थे। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 230 करोड़ रुपए कमाए थे।

Read more Photos on

Recommended Stories