अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस मौके पर आपको अजय का पिछले 5 साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। इस दौरान उनकी 18 फिल्में रिलीज हुई थीं।
अजय देवगन लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। हर साल उनकी 3-4 फिल्में तो रिलीज होती है। 2025 में भी उनकी 4 फिल्में आई। उनकी चौथी फिल्म दे दे प्यार दे 2 शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। इसी बीच उनके पिछले 5 साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बता रहे हैं।
26
अजय देवगन की 2020 में आई एक मूवी
2020 में अजय देवगन एक फिल्म में नजर आए। उनकी फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया और शानदार कमाई भी की। 125 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 367.65 करोड़ का बिजनेस किया था। इस मूवी के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
अजय देवगन 2021 में 3 फिल्मों में नजर आए। ये फिल्में थी भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, सूर्यवंशी और वेले। सूर्यवंशी हिट रही और बाकी दोनों फ्लॉप। 160 करोड़ के बजट वाली सूर्यवंशी ने 294.91 करोड़ का बिजनेस किया था।
46
2022 में अजय देवगन की आई 5 फिल्में
अजय देवगन की 2022 में 5 फिल्में गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रनवे 34, थैंक गॉड और दृश्यम 2 रिलीज हुई। इसमें गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर,दृश्यम 2 सुपरहिट रही। आरआरआर ने तो बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, 2023 में उनकी एक फिल्म भोला रिलीज हुई, जो डिजास्टर साबित हुई।
56
2024 में रिलीज हुई अजय देवगन की 5 फिल्में
अजय देवगन की 2024 में शैतान, मैदान, औरों में कहां दम था, सिंघम अगेन और नाम रिलीज हुई। इसमें से शैतान को छोड़कर बाकी सभी मूवीज फ्लॉप रही। 65 करोड़ के बजट वाली शैतान ने 211.06 करोड़ का कारोबार किया था।
66
अजय देवगन की 2025 में रिलीज हुई 4 फिल्में
2025 में अजय देवगन की आजाद, रेड 2, सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2 रिलीज हुई। इसमें अभी तक रेड 2 ही हिट रही। 120 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 243.06 करोड़ का कलेक्शन किया। दे दे प्यार दे 2 शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।